Viral: Chhattisgarh Minister Kawasi Lakhma का डांस वीडियो वायरल, देखिए मंत्री जी का मजेदार स्टेप
Chhattisgarh Minister Kawasi Lakhma: छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा मनमौजी व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। लखमा जहां जो माहौल रहता वो उसमें ढल जाते हैं। सुकमा जिले में शनिवार को गणपति विसर्जन के दौरान मंत्री कवासी लखमा जमकर थिरकते नजर आए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। [वीडियो नीचे]
लोगों को मंत्री लखमा का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि, पुसपाल क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर बच्चों संघ नाचते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके साथ कई लोग नाचते नजर आ रहे हैं।

हालांकि, इससे पहले भी कई दफा कवासी लखमा के डांस का वीडियो देखने को मिला है। जिसमें वह ग्रामीण के साथ बीड़ी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं और वीडियो बनवा रहे हैं। इस दौरान वो एक ग्रामीण को कहते हैं कि धुआं को मुंह से अंदर लेकर नाक से निकालो।
कवासी लखमा के लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2003 में उन्होंने बड़े अंतर यानी 51.54 फीसदी वोट से निर्वाचित हुए थे।उनका निर्वाचन क्षेत्र नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। वे नक्सलियों के साथ उनकी मूल भाषा में बातचीत करने में सक्षम हैं।
कवासी लखमा साल 1998 में पहली बार कोंटा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने थे। जब छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश का हिस्सा था। बाद में वे 2003, 2008, 2013 और 2018 में फिर से निर्वाचित हुए। यह पूछे जाने पर कि मंत्री के रूप में वह अपने कार्यकाल के दौरान फाइलों पर सिग्नेचर कैसे करेंगे? लखमा ने कहा कि भगवान ने उन्हें दिमाग दी है और वह इसका उपयोग करेंगे।
कवासी लखमा वर्तमान में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री के रूप में सेवारत हैं, वे कोंटा से लगातार पांच बार विधायक भी चुने गए थे।












Click it and Unblock the Notifications