Chhattisgarh BJP: दिल्ली से लौटे डिप्टी CM अरुण साव, कहा- कभी भी आ सकती है लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की सूची
Chhattisgarh News: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा कभी भी अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर सकती है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को अहम बयान देते हुए कहा कि लोकसभा उम्मीदवारों की सूची कभी भी आ सकती है।

ज्ञात हो कि दिल्ली में गुरुवार की देर भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव कमेटी (सीईसी) की पहली बैठक रात भाजपा मुख्यालय में हुई है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत शीर्ष नेता मौजूद रहे। बैठक में भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए थे।वहीं छत्तीसगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष किरण देव, सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बैठक में शामिल हुए।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए 100 से 120 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती है। बताया जा रहा है कि भाजपा की छत्तीसढ़ स्तरीय प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का नाम तय करने 5 सीटों पर पैनल बनाया गया है। 6 सीटों पर एक नाम पर सहमति बनी है, हालांकि केंद्रीय नेतृत्व ने तीन नाम का पैनल लाने के लिए निर्देशित किया है।












Click it and Unblock the Notifications