छत्तीसगढ़ः गांव में हाथी के आने की खबर सुन कुल्हाड़ी लेकर अकेले निकल पड़ा शराबी युवक फिर...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पनगंवा में बुधवार को हाथियों के झुंड ने एक युवक को बेरहमी से कुचलकर उसकी जान ले ली। दरअसल, युवक शराब के नशे में था और उसने जैसे ही सुना की गांव में हाथियों का झुंड आ गया है तो वो कुल्हाड़ी लेकर निकल पड़ा। परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की लकिन वह नहीं माना। हाथी ने उसे बुरी तरह से कुचलकर मार डाला।

हाथी ने युवक को कुचला

हाथी ने युवक को कुचला

कटघोरा वन विभाग की तरफ से युवक की मौत के बाद उसके परिजनों को तत्कालिक सहायता के लिए 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद की गई है। बाकि शेष राशि 5 लाख 75 हजार रुपये बाद में दिए जाएंगे। गुरुवार सुबह शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। यह घटना कोरबा जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर पनगंवा गांव में बुधवार रात 3 बजे की है। वन मंंडल कटगोरा के पसान परिक्षेत्र के पनगंवा गांव के पास 12 हाथी सक्रिय हैं।

शराबी युवक हाथी से लड़ने के लिए घर से निकला

शराबी युवक हाथी से लड़ने के लिए घर से निकला

उन्होंने अब तक इस इलाके में काफी कुछ नुकसान किया है। वन विभाग ने लोगों को सतर्क किया था। इसके बावजूद गलती का खामियाजा एक अधेड़ ग्रामीण को जान गंवाकर भुगतना पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक दंतैल हाथी ग्राम बनिया में घरों में तोड़-फोड़ करते हुए रानी-अटारी कोल माइंस से गुजरकर तनेरा सर्किल के ग्राम पनगंवा के एक मोहल्ले में बुधवार रात पहुंचा था। हाथी के आने की आहट ने ग्रामीणों को सचेत कर दिया। यहां के एक व्यक्ति ने घर के भीतर से ही लोगों को सजग करने शोर मचाया।

बेटियों ने पिता को बाहर निकलने से किया था मना

बेटियों ने पिता को बाहर निकलने से किया था मना

इसके बाद 55 वर्षीय मोहर सिंह उत्साह में आकर घर से बाहर निकल गया। वह पहले से ही शराब के नशे में था, लेकिन हाथी के अपने क्षेत्र में आने की खबर से अपनी हालत का आंकलन न कर हाथी से अकेले ही निपटने के लिए कुल्हाड़ी लेकर घर से बाहर आ गया। उसकी दोनों बेटियों ने पिता को बाहर निकलने से कई बार रोका, लेकिन कोई असर मोहर सिंह पर नहीं पड़ा। इधर, हाथी ने अपने सामने आए मोहर सिंह को पलभर में कुचलकर मार डाला और वहां से चला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+