प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने राजनांदगांव में लगाई भाजपा नेताओं की चौपाल, मिशन 2023 पर बन रही रणनीति
भारतीय जनता पार्टी मिशन 2023 को लेकर एक्टिव मोड में नजर आ रही है। छत्तीसगढ़ में अब भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल बैठकें ले रहे हैं,

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2023 को लेकर अब कमर कस ली है। जिसके लिए बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर और क्षेत्रीय संगठन प्रभारी अजय जामवाल, सह प्रभारी नितिन नबीन इन दिनों प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान वे जिलों के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक लेकर उन्हें जरूरी निर्देश दे रहें हैं। माथुर ने आज राजनांदगांव में प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक लेकर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से आगामी रणनीतियों पर चर्चा की है।

दरअसल राजनांदगांव जिले में रविवार को प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के अलावा अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे। प्रदेश भर के 150 से अधिक भाजपा पदाधिकारी और नेताओं राजनांदगांव जिले के शक्ति केंद्रों में बैठक लेकर केंद्र की योजनाओं और प्रदेश सरकार की नाकामियों पर चर्चा की। इसके अलावा यह बैठक सोमवार को भी शहर के एक निजी होटल में आयोजित की जाएगी। जिसमें भी प्रदेश प्रभारी के अलावा सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व सीएम रमन सिंह समेत तमाम नेता मौजूद रहेंगे।

बूथ को मजबूत करने की कवायद
दरअसल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को पूरी ट्रेनिंग के साथ चुनावी समर में उतारने की रणनीति तैयार की है। इसके लिए बैठक से पहले प्रदेशभर के भाजपा नेताओं ने राजनांदगांव जिले के 165 बूथों का निरीक्षण कर जानकारी जुटा रहे थे।जिसके बाद शाम को वे अपनी रिपोर्ट लेकर बैठक में शामिल हुए। इस बार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कार्यकर्ताओ से सीधे संपर्क करने की रणनीति तैयार की है। इस बैठक में चुनाव के अलावा कई और मुद्दों पर भी चर्चा होनी है।
कांग्रेस सरकार पर लगाया धर्मांतरण का आरोप
इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने दुर्ग विधानसभा के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक ली। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ हमला बोला उन्होंने धर्मांतरण और भ्रष्टाचार को लेकर जनता के बीच जाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि,कांग्रेस सरकार के राज में सबसे अधिक धर्मांतरण और भ्रष्टाचार हो रहा है।
छत्तीसगढ़: पहले एकदूसरे पर बरसे ,फिर एयरपोर्ट पर मुस्कुराकर मिले अमित शाह और भूपेश बघेल
कार्यकर्ताओं से की वन टू वन चर्चा
बिहार राज्य के पूर्व मंत्री नितिन नबीन रविवार सुबह दुर्ग पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यालय में दुर्ग जिले के सभी भाजपाई कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की। इस बैठक में भूपेंद्र सवन्नी, सांसद सरोज पांडेय,वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन समेत दुर्ग के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने मिशन 2023 की रणनीति पर चर्चा भी की।
सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाएं
उन्होंने दुर्ग के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर बैठकें शुरू करने और कांग्रेस सरकार की सभी नाकामियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किस तरह से राज्य सरकार केंद्र सरकार की तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं को अपना बताकर काम कर रही है। इसके बाद उन्होंने बंद कमरे में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक एक कर चर्चा की।
भारतीय जनता पार्टी मिशन 2023 को लेकर एक्टिव मोड में नजर आ रही है। छत्तीसगढ़ में अब जिला स्तर पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल बैठ कर ले रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications