Chhattisgarh: साधराम यादव के परिवार से मिले गृहमंत्री विजय शर्मा, 20 लाख रूपए का चेक किया प्रदान

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को कबीरधाम जिले के कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में मृतक साधराम यादव के परिवार से सौजन्य मुलाकात की और मृतक साधराम यादव के परिवारजनों को 20 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। चेक लेते समय साधराम की पत्नी प्रमिला यादव, पुत्र जलेश्वर यादव, भाई सिद्धराम यादव, गांव के बुजुर्ग कजेलाल यादव, परस साहू, पंचराम पटेल, अगहन यादव, गोलू यादव, श्री भागवत गंधर्व उपस्थित थे।

cg news

गौरतलब है कि गतदिवस मुख्यमंत्री साय से उनके रायपुर निवास कार्यालय में कवर्धा विधायक और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ आये साधराम यादव के परिजनों ने सौजन्य मुलाकात की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यादव के परिजनों को प्रकरण की एनआईए से जांच कराने और संकट की इस घड़ी में परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गत दिवस उनके निवास कार्यालय, रायपुर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के साथ आये दिवंगत साधराम यादव के परिजनों ने सौजन्य मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके परिजनों से कहा था कि साधराम की निर्मम हत्या से हम भी आहत हैं। उन्होंने कहा था कि हमने साधराम के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने के लिए एनआईए को जांच करने सौंप दी है।

विष्णुदेव साय ने कहा था कि एनआईए की सूक्ष्म जांच से आरोपी बच नहीं सकते और आपको न्याय मिलकर रहेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एक शांत प्रदेश है और यहां के माहौल को अशांत करने वाले किसी भी तत्व से सख्ती से निपटा जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने साधराम यादव की पत्नी प्रमिला से कहा कि शासन स्तर से आपके परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान साधराम यादव के पुत्र योगेश्वर, जलेश्वर, भाई शिधराम यादव, कजेलाल यादव, पंचराम यादव, अगहन लाल, राजू यादव, सुकरिया यादव, गोलू यादव उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले लालपुर निवासी साधराम यादव की हत्या की एनआईए से जांच कराने की पिछले दिनों घोषणा की थी, ताकि घटना की सूक्ष्मतापूर्वक जांच हो सके। मुख्यमंत्री साय ने कहा था कि साधराम यादव की निर्दयतापूर्वक हत्या की जितनी भी निंदा की जाये कम है। मामला कवर्धा शहर से लगे हुए लालपुर का है, जहां 20 जनवरी की दरम्यानी रात को चरवाहे श्री साधराम यादव की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या की गई थी।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में अपराध के खिलाफ होगा टेक्नालाजी का इस्तेमाल, सीएम विष्णुदेव साय ने लांच किये दो एप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+