जांजगीर चांपा हादसे के बाद छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला, सभी जिलों में खुले बोरवेल किए जाएं बंद
रायपुर, जून 11। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के पिहरीद में 11 साल के राहुल साहू को बोरवेल से निकालने का काम अभी भी जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री ने बच्चे के परिजनों से भी बात कर उन्हें हिम्मत दी है कि राहुल को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा, लेकिन ऐसे में राज्य सरकार ने एक अहम आदेश जारी किया है। राज्य सरकार की ओर से सभी जिलों में ऐसे खुले बोरवेल को तुरंत बंद कराने के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री की ओर से अधिकारियों को सख्त लहजे में यह कहा गया है कि किसी भी जिले में ऐसा खुला बोरवेल ना रहे और अफसर इसकी समीक्षा भी करें। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी जिलों के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को बोरवेल के संबंध में निर्देश जारी किया है। निर्देश में कहा गया है कि अफसर यह सुनिश्चित करें कि कोई बोरवेल खुला न हो। जिससे दुर्घटनाएं हो सकती हों, ऐसे बोरवेल को तुरंत बंद करें। इस काम की नियमित रूप से समीक्षा को भी कहा गया है ताकि बोरवेल को बंद करना सुनिश्चित किया जा सके।
आपको बता दें कि शुक्रवार को जांजगीर-चांपा जिले के पिहारिद गांव में 11 साल का एक बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया। उस बच्चे को कल से ही बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उसके बचाव के लिए राहत बचाव की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। राज्य सरकार ने इस काम के लिए रोबोट को भी लगाने का आदेश दे दिया है।












Click it and Unblock the Notifications