छत्तीसगढ़ की जनता के लिए खुशखबरी, बघेल सरकार ने VAT घटाकर कम किए पेट्रोल-डीजल के दाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमत पर वैट कम करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कैबिनेट मीटिंग में प्रदेश की जनता को बड़ी राहत दी है।

रायपुर, नवंबर 22: छत्तीसगढ़ सरकार ने भी प्रदेश की जनता को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने के आदेश दे दिए हैं। छत्तीसगढ़ की सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने की घोषणा कर दी है, जिसके तहत अब प्रदेश में डीजल पर 2 प्रतिशत और पेट्रोल पर एक प्रतिशत वैट कम कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने कहा है कि, पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने के बाद प्रदेश की सरकार को एक हजार करोड़ रुपयों का घाटा होगा।

Chhattisgarh fuel price

पेट्रोल-डीजल की कीमत घटाने का फैसला

प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर वैट कम करने का फैसला लिया गया है। प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक से पहले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने 18 नवंबर को कहा था कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 नवंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में पेट्रोल की कीमतों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने का फैसला करेंगे और प्रदेश सरकार ने फैसला लेते हुए प्रदेश की जनता को बड़ी राहत दी है। प्रदेश सरकार के इस कदम से सरकारी खजाने को करीब एक हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा। प्रदेश सरकार की तरफ से कहा गया है कि, सरकार का ये फैसला राज्य के लोगों को बड़ी राहत प्रदान करना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+