महादेव एप प्रकरण: BJP पर कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर का पलटवार, कहा- सटोरियों को योगी सरकार ने दिया संरक्षण
CHHATTISGARH CONGRESS: महादेव एप को लेकर छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता ओपी चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने देश से महादेव एप के माध्यम से करोड़ों रुपए की फंडिंग आतंकियों एवं डी कंपनी को किए जाने का गंभीर आरोप लगाए हैं, इससे समझ में आता है कि केंद्र की मोदी भाजपा की सरकार देश को सुरक्षा देने में नाकारा और नाकाम साबित हुई है। देश के भीतर से हो रहे आतंकियों को फंडिंग रोकने में नाकाम नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह को तत्काल पद से इस्तीफा दे देना चाहिए?

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने ओपी चौधरी से पूछा कि जब महादेव एप के माध्यम से आतंकियों को फंडिंग होने का आरोप भाजपा लगा रही है तब ऐसे में जब छत्तीसगढ़ पुलिस उन सटोरियों को पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश गई, तब योगी भाजपा की सरकार ने पुलिस भेजकर उन सटोरियों को बचाने के लिए सामने क्यों आयी? सटोरियों को पकड़ने के लिए गई छत्तीसगढ़ पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज क्यों की? आखिर उन सटोरियों के साथ भाजपा का क्या रिश्ता है? मोदी सरकार दुबई में बैठे उन सटोरियों के खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं की? जबकि राज्य सरकार ने दुबई में बैठे उन सटोरियों को गिरफ्तार करने के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगी है?
ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने गुरुवार को महादेव एप्प को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए कहा कि इस ऑनलाइन सट्टे के जरिए आंतकी फंडिंग की आशंका है ,इसलिए मुख्यमंत्री को स्वयं आगे आकर इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए से जांच करवाने की पहल करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें CG: छत्तीसगढ़ की मितान योजना ने बजाया अपना डंका, उत्तर प्रदेश सरकार ने किया पुरस्कृत












Click it and Unblock the Notifications