छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने किया बिजली की दरों में वृद्धि का विरोध, पूर्व सीएम भूपेश बघेल बोले- ईंट से ईंट बजा देंगे
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को राज्य में बिजली कटौती और बिल में लगातार वृद्धि को लेकर प्रदेशभर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल रायपुर के कुशालपुर में आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने साय सरकार ने जमकर निशाना साधा।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बिजली कटौती और दरों में वृद्धि से हर कोई परेशान है। लोगों को बिजली मिल नहीं रही, बिल ज्यादा आ रहा है। आमजनों को बिजली मिल नहीं रही, बिल अधिक आ रहा है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बिजली का बिल देखकर लोगों को 440 वोल्ट का झटका लग रहा है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में कांग्रेस ने सभी ब्लॉकों में प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होने साथ में जोड़ा कि अगर सरकार नहीं सुधरी, तो हम ईंट से ईंट बजा देंगे।

बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरपल्स बिजली वाला राज्य है, इसके बावजूद भी प्रदेश में सांय-सांय बिजली कटौती हो रही है और साथ ही बिजली के बिल दोगुने से भी अधिक आ रहे हैं। हमारा छत्तीसगढ़ सरपल्स बिजली स्टेट है, दूसरे प्रदेशों को हमारे प्रदेश से कोयला जाता है, इसके बावजूद लगातार हो रही बिजली कटौती और बिजली की दरों का बढ़ना शर्मनाक है। सरकार अघोषित बिजली कटौती बंद करे, बढ़ी हुई दरें वापस ले।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्व पखवाड़े में पटवारियों की हड़ताल पर कहा कि, सभी विभागों में यही स्थिति बनी हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि कौन सा विभाग ऐसा है जहां काम ठीक से चल रहा है। हर विभाग में ऐसी ही स्थिति बनी हुई है और आए दिन हो रही हत्या लूट की घटनाओं से लोग परेशान हैं । जीएसटी डिपार्टमेंट व्यापारियों को प्रताड़ित कर रहा है। पूरे छत्तीसगढ़ में प्रशासन की ऐसी ही स्थिति है।












Click it and Unblock the Notifications