छत्तीसगढ़ कांग्रेस का दावा, भूपेश सरकार ने 36 में 34 वायदे को पूरा किया, रमन सिंह को भजेंगे ब्यौरा

CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ की सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अपने जनघोषणा पत्र में किये गए 36 में से 34 वादे पूरे करने का दावा किया है। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रेस कांग्रेस के दौरान प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 15 सालों तक झूठ फरेब की सरकार चलाने वाले वायदा खिलाफी करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एक बार फिर से झूठ बोल रहे कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के वायदों को पूरा नहीं किया सिर्फ 19 वायदे पूरे किये है। जबकि कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में कुल 36 वायदे किये थे, जिसमें से हमने 34 वायदे पूरा कर दिया है।

CG CONGRESS 1
गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने ताज़ा बयान में कहा था कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किये गए वादों को सरकार में आने के बाद पूरा नहीं किया है। सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकारों से कहा कि हम रमन सिंह को अपने घोषणा पत्र की प्रति जिसमें हमारे वायदों का पूरा हिसाब है और भाजपा के संकल्प पत्र जो उन्होंने 2003 और 2008 तथा 2013 में जनता से वायदा किया था, वह दोनों को भेज रहे है। रमन सिंह उन्हें पढ़ ले, तो शायद उन्हें अपने आप को आईने में देखने में शर्म आयेगी। जिस प्रदेश ने उनको 15 सालों तक सिर आंखों पर बैठाया उसके साथ उन्होंने धोखा किया था।

शुक्ला ने आगे कहा कि कांग्रेस ने जनघोषणा पत्र के 34 वायदे पूरा किया। शराबबंदी, लोकपाल के दो वायदे अधूरे है जिसमें हमने शराब बंदी के लिये ठोस प्रयास शुरू किया है। 100 से अधिक दुकानों को बंद किय। आज हमारे प्रयासों से रमन सरकार के समय जो छत्तीसगढ़ शराब की खपत में प्रति व्यक्ति गोवा के बाद पहले नंबर पर था वह अब 18वें नंबर पर है। जनघोषणा पत्र के वायदों को पूरा करने का काम हमारी सरकार बनने के पहले घंटे से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुरू किया था, किसानों की कर्जा माफ करने से वह अनवरत पांच सालों तक चलते रहा, यही कारण है कि कांग्रेस की सरकार के प्रति जनता का भरोसा रोज बढ़ते जा रहा है, 5 उपचुनाव, नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव सभी में जनता ने कांग्रेस पार्टी के प्रति भरपूर आर्शिवाद दिया है।

यह भी पढ़ें CG NEWS: सड़कों पर रोका जाएगा पशुओं का विचरण, CS अमिताभ जैन ने बैठक लेकर जारी किये निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+