Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नेहरू संग्रहालय का नाम बदलने पर सियासत, CM बघेल बोले- भाजपा को गांधी-नेहरू परिवार से है समस्या

Bhupesh Baghel: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली को तीन मूर्ति भवन परिसर स्थित नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम बदल दिया है,जिसपर सियासत गरमा गई है।

मोदी सरकार द्वारा नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय सोसायटी का नाम बदलकर अब इसका नाम 'प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय सोसाइटी'हो गया है। भाजपा सरकार द्वारा नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय सोसायटी का नाम बदले जाने पर राजनीती भी तेज हो गई है।

bhupesh baghel111111

नाम बदलने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कुछ नया खोल लेते, नया खोलने में कोई समस्या है? भाजपा को गांधी-नेहरू परिवार से समस्या है।

उन्होंने राहुल गांधी का संसदीय दर्जा छीन लिया, उन्होंने उनका बंगला छीन लिया, अगर वह एक सामान्य व्यक्ति के रूप में अमेरिका जाते हैं और कुछ कहते हैं, तो पूरी भाजपा बयान देना शुरू कर देती है". इससे पहले इस ममाले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट करते हुए कहा कि, जिनका कोई इतिहास ही नहीं है, वह दूसरों के इतिहास को मिटाने चले हैं।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल समाप्त, CM भूपेश से पटवारी संघ पदाधिकारियों ने की मुलाकात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+