छत्तीसगढ़ कैबिनेट का विस्तार, 9 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

छत्तीसगढ़ में आज मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। आज कुल 9 विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली। कैबिनेट विस्तार का एलान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद किया था। साय कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया गया। जहां कुल 9 विधायकों को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन मंत्री पद की शपथ दिलाई।

गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा था,"नौ विधायकों को नए मंत्रिमंडल में शामिल करने के साथ शुक्रवार को कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। बहुत जल्द ही विभागों का भी बंटवारा होगा। इसके बाद एक और कैबिनेट का विस्तार होगा, जिसमें एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।"

Chhattisgarh cabinet

आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले 9 विधायक:
बृजमोहन अग्रवाल
रामविचार नेताम
श्याम बिहारी जायसवाल
केदार कश्यप
दयालदास बघेल
लखन देवांगन
ओपी चौधरी
लक्ष्मी राजवाड़े
टंकराम वर्मा

मुख्यमंत्री सहित 13 मंत्री हो सकते हैं कैबिनेट का हिस्सा
छत्तीसगढ़ की संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार मुख्यमंत्री के अलावा 12 मंत्री कैबिनेट का हिस्सा हो सकते हैं। विधान परिसद नहीं होने के कारण छत्तीसगढ़ में जीते हुए विधायकों के एक चौथाई भाग को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में 90 में से 54 सीटों पर जीत दर्ज कर जनादेश पाया है। इस कारण सीएम सहित 13 मंत्री मंत्रीमंडल में हो सकते हैं।

3 दिसंबर को सत्ता में काबिज हुई थी बीजेपी
छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस को हराकर सत्ता पाई है। विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए गए थे। भाजपा ने 90 विधानसभा सीटों में से 54 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस की झोली में 35 सीटें ही आई थी। कांग्रेस ने 2018 विधानसभा चुनाव में 68 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+