छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र की तैयारी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले कांग्रेस के हर सवाल का देंगे जवाब

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर कहा है कि मानसून सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार विधानसभा में हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सत्र के लिए पर्याप्त समय निर्धारित की गई है और ये छत्तीसगढ़ विधानसभा परंपरा के अनुरूप है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर अधिसूचना जारी हो चुकी है। 5 दिवसीय छठी विधानसभा का तीसरा सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 26 जुलाई को समाप्त होगा। इसमें पांच बैठकें होंगी और मानसून सत्र के दौरान वित्तीय और शासकीय कार्य किए जाएंगे।

arun sav 600 jpg

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस द्वारा कम समय निर्धारित करने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, सरकार विधानसभा में हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। वहीं कांग्रेस प्रदेश में वातावरण खराब करने और अशांत करने की राजनीति कर रही है, इसे छत्तीसगढ़ की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

डाॅ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का नाम बदलकर शहीद वीरनारायण सिंह करने के सवाल पर साव ने कहा कि, कांग्रेस ने पांच साल में कुछ नहीं किया है, इसे प्रदेश की जनता ने देखा है, और आपको घर बिठाया है। यह विष्णुदेव साय की सरकार है, जो हर क्षेत्र में काम कर रही है।

कांग्रेस द्वारा निकाय चुनाव ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से कराए जाने के सवाल पर साव ने कहा कि, कांग्रेस चुनाव से पहले ही हार मान ली है और अब हार के बहाने ढूंढ रहे हैं। निश्चित तौर पर लोकसभा, विधानसभा चुनाव की तरह नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस की बुरी हार होने वाली है। एक बार फिर नफरत, तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों की हार होगी, और विकास की जीत होगी।

यह भी पढ़ें CG: मुख्यमंत्री विष्णुदेव की विशेष पहल से मिली नई सुविधा, ड्राइविंग लाइसेंस पाना होगा आसान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+