CG News: सामने आई बीजेपी के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, योगी भी छत्तीसगढ़ में करेंगे प्रचार, देखें पूरी लिस्ट
Chhattisgarh assembly election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। निर्वाचन आयोग को दी गई जानकारी में 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।
इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय नेताओं के अलावा छत्तीसगढ़ के नेताओं के भी नाम भी शामिल किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ के नेताओं में प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, रमन सिंह,बृजमोहन अग्रवाल, रामसेवक पैकरा,सरोज पांडे, पवन साय, नारायण चंदेल, संतोष पांडे, गुहाराम अजगले, गुरु बाल दास साहब, लता उसेंडी और चंदूलाल साहू जैसे नेताओं के नाम भी शामिल है। यह सभी नाम पहले चरण की चुनाव प्रचार के लिए हैं।
भारत के चुनाव आयोग के साथ लिस्ट साझा करते हुए बीजेपी ने एक पत्र में कहा कि इस लिस्ट को छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण के मतदान में आने वाले शेष विधानसभा क्षेत्रों के लिए वैध माना जा सकता है। जब तक कि वह निर्धारित समय सीमा के भीतर शेष चरण के लिए संशोधित लिस्ट नहीं भेजती।
राज्य के कुल 90 निर्वाचन क्षेत्रों में से, नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के सात जिलों और
राजनांदगांव,मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी,खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और कबीरधाम जिलों में आने वाली 20 सीटों पर पहले चरण में वोटिंग होगी। शेष 70 निर्वाचन क्षेत्रों में दूसरे चरण में वोटिंग होगी।
छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण की वोटिंग पहले चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होगी, जिसमें 20 सीटों पर वोटिंग होगी। इसके अलावा दूसरे चरण में 70 सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग होगी। बता दें कि भाजपा ने अब तक प्रदेश की 86 सीटों पर और कांग्रेस ने 83 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications