Durg News: पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम का निधन, सीएम भूपेश बघेल ने किया शोक व्यक्त
Chhattisgarh News: दुर्ग जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम ने भाजपा के टिकट से विधायक थीं। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं।

Neelima Tekam passed away: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक और राज परिवार की बहु नीलिमा टेकाम का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नीलिमा टेकाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने टेकाम के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
गौरतलब है कि साल 2008 में नीलिमा टेकाम ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट से डौंडीलोहारा विधानसभा में चुनाव जीता था। दिवंगत नेत्री का राजपरिवार टेकाम परिवार के नाम से छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध रहा है। नीलिमा टेकाम अविभावजित दुर्ग के समय भूमि विकास बैंक की जिला उपाध्यक्ष भी थीं।वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। एक साल पहले ही उनके पति पूर्व विधायक राजा लाल महेंद्र सिंह का निधन हुआ था। ठीक उसके एक साल पूर्व उनके जेष्ठ पुत्र लाल गजेंद्र सिंह का भी निधन हो गया था।
यह भी पढ़ें CG News: छत्तीसगढ़ के मंत्री उमेश पटेल का बयान, एक अप्रैल 2023 से मिलेगा युवाओं को बेरोजगारी भत्ता












Click it and Unblock the Notifications