CG: सीएम विष्णुदेव साय से कंवर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गत दिवस छतीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के प्रांतीय अध्यक्ष हरवंश मिरी के नेतृत्व में कंवर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंनेे मुख्यमंत्री साय को छत्तीसगढ़ में लोकसभा निर्वाचन में शानदार सफलता अर्जित करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
प्रदेश कंवर समाज के प्रांतीय अध्यक्ष मिरी ने मुख्यमंत्री को बताया कि कंवर समाज के टाटीबंध रायपुर स्थित प्रादेशिक कार्यालय में 23 जून को समाज की प्रांतीय प्रबंध कार्यकारिणी के साथ जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें प्रदेश के समस्त जिलों से लगभग 250 सामाजिक पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर विभिन्न सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश कंवर समाज के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश समिति के महासचिव नकुल चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष गण सविता साय, उपेंद्र पैकरा, थानसिंह दीवान, कोषाध्यक्ष बसंत दीवान, कार्यकारिणी सदस्य संदीप पैकरा भी शामिल थे।
यह भी पढ़ें CG: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कोनी आईटीआई का किया निरीक्षण, एक्शन प्लान बनाने दिए निर्देश












Click it and Unblock the Notifications