Chhattisgarh के IPS पवन देव का हुआ प्रमोशन, डीजी के पद पर हुए प्रमोट, DGP की दौड़ में बने सबसे अव्वल
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के गृह विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है। 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पवन देव पुलिस महानिदेशक पद पर प्रमोशन किया गया हैं। गृह विभाग ने मंगलवार शाम उनकी पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया है।पवन देव इस समय पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन की कमान संभाल रहे हैं। पवन देव को पदोन्नति का फायदा 2 जुलाई 2024 से लागू माना जाएगा।
ज्ञात हो कि विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक जून माह के आखरी में हुई थी। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति पर विचार किया गया था। इसमें 1992 बैच के अरुण देव गौतम, पवन देव और 1994 बैच के हिमांशु गुप्ता के नाम भी था। विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में अरुण गौतम और हिमांशु गुप्ता के नाम को फाइनल कर दिया था,जबकि पवन देव के विरुद्ध एक लंबित प्रकरण की चल रही जांच के कारण से उनके नाम को लिफाफे में बंद रखने का निर्णय लिया गया था। पवन देव सीनियरीटी क्रम में अरुण देव गौतम से प्रथम हैं।

छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा का कार्यकाल शीघ्र ही समाप्त होने वाला है। सरकार को नए डीजीपी की तलाश है, इसी समय IPS पवन देव को वरिष्ठता के आधार पर डीजीपी की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है।
ज्ञात हो कि वरिष्ठ IPS अधिकारी पवन देव ने 10 जनवरी 1993 को आईपीएस के तौर पर पुलिस में सेवा में प्रवेश किया। शुरुआती समय ने वह बिलासपुर जिले में प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर कार्यरत थे। बाद में मस्तूरी थाना प्रभारी के रूप में भी सेवा दी। आगे चलकर वह बिलासपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बने और राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक के पद पर भी कार्यभार संभाला। इसके अलावा वह लोक अभियोजन के संचालक के साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती एवं चयन का अतिरिक्त प्रभार भी देख चुके हैं। इसके अतिरिक्त वह आईजी सीआईडी के पद पर भी रहे हैं।
यह भी पढ़ें एक बार फिर आंदोलन की राह पर छत्तीसगढ़ के शिक्षक, गांधी जयंती पर करेंगे सत्याग्रह, जानिए वजह












Click it and Unblock the Notifications