CG: नक्सल समस्या पर बोले सीएम विष्णुदेव साय, हमने नक्सलवाद के साथ मजबूती से लड़ाई लड़ी
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में नक्सल समस्या पर अहम बयान देते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद नक्सलवाद के साथ हमने मजबूती से लड़ाई लड़ी गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर समाचार एजेंसी एएनआई को दिए गए बयान का वीडियो साझा किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही नक्सलवाद के साथ हमने मजबूती से लड़ाई लड़ी है। इसमें हमारे सैनिकों एवं जवानों का शौर्य और मनोबल प्रशंसनीय है।हमारे सुरक्षा कैंप अब "सुविधा कैंप" हैं, जहां आदिवासी जनता की बुनियादी सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। जनजातीय क्षेत्र में आर्थिक सशक्तीकरण और आधारभूत संरचना के विकास के लिए हमारी सरकार ने नियद नेल्लानार योजना लाकर उन्हें मूलधारा से जोड़ने का प्रयास किया है।
मुठभेड़ में मारे गए 13 नक्सलियों के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम विष्णु देव साय अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। साय कहा कि नक्सलियों की 13 शव मिले है, यह हमारे सैनिकों की बहुत बड़ी सफलता है। सैनिकों एवं जवानों के शौर्य और मनोबल प्रशंस योग्य है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि जनजातीय क्षेत्र में आर्थिक सशक्तीकरण और आधारभूत संरचना के विकास के लिए भाजपा सरकार ने नियद नेल्लानार योजना लाकर उन्हें मूलधारा से जोड़ने का प्रयास किया है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान जारी, स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन sa












Click it and Unblock the Notifications