CG: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का शौर्य दिवस, सीएम विष्णुदेव साय ने किया जवानों को नमन
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शौर्य दिवस पर वीर जवानों को नमन किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट साझा करके अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने लिखा कि अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान के प्रतीक, देश की आंतरिक सुरक्षा के आधार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शौर्य दिवस पर वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन।

इस हमले में 34 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतारा गया और 4 को जिंदा गिरफ्तार किया गया था। सैन्य लड़ाई के इतिहास में कभी भी एक छोटी सी सैन्य टुकड़ी इस तरह से एक पूर्ण पैदल सेना ब्रिगेड से नहीं लड़ी। इस संघर्ष में 6 बहादुर केरिपुबल जवानों ने अपनी शहादत दी। बल के बहादुर जवानों की गाथा को श्रद्धांजलि के रूप में हर साल 9 अप्रैल को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ भाजपा का कांग्रेस पर पलटकर, मुंगेरीलाल की तरह सपने देख रही है कांग्रेस












Click it and Unblock the Notifications