CG: पूर्व सीएम भूपेश बघेल से बीजेपी का सवाल, कांग्रेस सरकार में कैसे हुआ 5000 करोड़ का चावल घोटाला

Chhattisgarh BJP: भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ उपाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा है कि राजनांदगांव से लोकससभा प्रत्याशी भूपेश बघेल अपनी सभाओं में छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी के गारंटी को लेकर दुष्प्रचार करने में जुटे हैं। भूपेश ने अपने एक चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस सरकार में प्रति परिवार मिलने वाला 35 किलो चावल 5 किलो प्रति व्यक्ति हो जाएगा।

bjp cg 600 jpg

रविवार को एक बयान जारी करके बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस जानती है कि विधानसभा चुनाव की तर्ज पर इस बार लोकसभा चुनाव में उसके एक भी प्रत्याशी जीतने वाले नहीं हैं। अब तो कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों को खुद की जमानत जब्त होने का डर सता रहा है। लिहाजा भूपेश बघेल भी प्रति परिवार मुफ्त 35 किलो चावल और राशन सामग्री बंद हो जाने का जनता के बीच भ्रम फैलाने में जुटे हैं। यह भूपेश बघेल और कांग्रेस की घटिया सोच को दर्शाता है कि कभी पीएम मोदी को गाली देना तो कभी मोदी की गारंटी को लेकर दुष्प्रचार करना। लेकिन जनता जानती है कि कांग्रेस ने जैसे छत्तीसगढ़ में सत्ता पाने के लिए महिलाओं और युवाओं से झूठे वादे किए थे, ठीक उसी तरह से कांग्रेस अपने झूठे न्याय पत्र से केंद्र की सत्ता पाने के लोभ में मोदी की गारंटी पर भ्रम फैलाना शुरू कर दिया है।

भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने कहा कि, गरीबों को प्रति परिवार 35 किलो चावल और अन्य सामग्री के वितरण करने की योजना केंद्र की मोदी सकार की है। लेकिन भूपेश बताएं कि जब उनकी छत्तीसगढ़ में सरकार थी तो गरीबों के 5000 करोड़ रुपए का चावल घोटाले हुआ था। इसकी निष्पक्ष जांच क्यों नहीं हुई? भूपेश बघेल सरकार के दौरान कैसे चावल घोटाला सांय सांय हो रहा था तो वे क्यों चुप थे, इसके कारण भी जनता को बताएं । शर्मा कहा कि भाजपा सरकार में मोदी की गारंटी में गरीबों के हितों में चल रही है , वह सांय सांय भ्रष्टाचार से मुक्त होकर चलेंगीं। लेकिन कांग्रेस की भूपेश सरकार ने चावल, कोयला, डीएमएफ फंड सहित कई घोटाले किए है। जांच के बाद इनके करीबी जेल की हवा खा रहे हैं। बीजेपी नेता ने कहा भूपेश ने कैसे गौठान के नाम पर गोबर तक को हजम कर गए। इसको भी सांय-सांय बताएं भूपेश बघेल। इनके नेता इन्हीं के सामने पीएम मोदी के सिर फोड़ने सहित आशोभनीय बात करते हैं। इसके पीछे वजह है कि कांग्रेसी अपनी हार से बौखला गए हैं।

यह भी पढ़ें CG:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भूपेश बघेल पर कटाक्ष, कांग्रेस को ऐसा हरायें कि ....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+