CG Election 2023: कौन हैं भावना बोहरा, जिन्हें BJP ने पंडरिया सीट से बनाया प्रत्याशी, क्या अब बदलेगा समीकरण?

CG BJP Candidate List For Assembly Election: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पंडरिया सीट से भावना बोहरा को प्रत्याशी बनाया है। अब चार सीटों पर नामों की घोषणा होनी है।

भावना कांग्रेस के नीलकंठ चंद्रवंशी के सामने चुनाव लड़ेंगी। भावना बोहरा अभी जिला पंचायत मे सभापति हैं और महिला मोर्चा की संगठन मंत्री हैं। छत्तीसगढ़ में वो भाजपा की एक सक्रिय नेत्रा के रूप में जानी जाती हैं। भावना छत्तीसगढ़ शतरंज संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ महिला विंग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

Pandariya Bhavna Bohra Candidate Chhattisgarh

बताते चलें कि छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों की 2 सूची जारी हो चुकी है। जिसमें 85 उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है। अभ पार्टी को केवल 3 सीटों पर नामों की घोषणा करनी है।

भावना समाजिक संस्थान की ओर से बाजार चारभाठा एवं हठलेवा के मध्य स्थित क्षेत्र के सबसे बड़े धान संग्रह केंद्र में 2 वाटर कूलर लगाए गए। जिससे वहां पर काम करने वाले लगभग 750 मजदूरो को गर्मी में स्वच्छ व ठंडा पेयजल उपलब्ध हो रहा है।

स्वास्थ्य के प्रति भी भावना बोहरा अपनी संस्था के माध्यम से लोगों को जागरुक करती रहती हैं, उन्होने अब तक सैकड़ों मेडीकल कैंप का आयोजन किया है, जो की पूर्ण रुप से नि:शुल्क होता है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के स्वास्थय में सुधार हुआ है।

उन्होंने क्षेत्र की जनता के लिए 2 एंबुलेंस भी डोनेट की है। भावना सामाजिक संस्थान की ओर से उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं और छात्राओं को सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी समर्पित की है। भावना बोहरा ने अपनी संस्था की तरफ से कोरोना संक्रमण में भी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+