Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नक्सलियों की 65 गोलियां खाने वाले बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा के जीवन पर बनेगी बायोपिक

छत्तीसगढ़ , बस्तर टाइगर, कांग्रेस के दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा , बायोपिक , फिल्म , कुणाल शुक्ला , प्रीति उपाध्याय शुक्ला,महिला कांग्रेस की प्रवक्ता ,झीरमघाटी नक्सल हमले , झीरम घाटी , 25 मई 2013 , झीरमघाटी , परिवर्तन या

रायपुर,12 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में बस्तर टाइगर के नाम से मशहूर रहे कांग्रेस के दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा के जीवन पर बायोपिक बनने जा रही है। यह फिल्म कुणाल शुक्ला और उनकी पत्नी प्रीति उपाध्याय शुक्ला के रिसर्च पर आधारित होगी। कुणाल शुक्ला एक जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता हैं, वहीं उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस की प्रवक्ता हैं। शुक्ला दंपत्ति इससे पूर्व झीरमघाटी नक्सल हमले पर आधारित किताब "झीरम घाटी का अधूरा सच" भी लिख चुके हैं, जो 2018 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रकाशित हुई थी। छत्तीसगढ़ में अगले साल के अंत में एक बार फिर विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में चुनाव से पहले झीरमघाटी नक्सल हमले में शहीद होने वाले महेंद्र कर्मा के जीवन पर आधारित फिल्म निर्माण की घोषणा सियासी चर्चाएं बटोर सकती है।

क्या कुणाल,प्रीति शुक्ला ने

फिल्म की पटकथा तैयार करने वाले शुक्ला दंपत्ति कांग्रेसी पृष्ठभूमि से आते हैं, लिहाजा इस पर सियासी चर्चायें लाजमी हैं। कुणाल शुक्ला और प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने अपनी किताब और फिल्म के संबंध में जानकारी देते हुए वन इंडिया हिंदी संवाददाता धीरेन्द्र गिरि गोस्वामी से कहा कि उन्होंने महेंद्र कर्मा के जीवन पर पर्याप्त रिसर्च करने के बाद अपनी किताब लिखी है, जिसपर फिल्म बनने जा रही है, इसलिए इसे कांग्रेस को चुनावी फायदा दिलाने वाली फिल्म की दृष्टि से देखना सही नहीं होगा। हालांकि वह झीरमघाटी नक्सल हमले को अभी भी कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक साजिश मानते हैं।

नक्सलियों की 65 गोलियां खाने वाले बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा के जीवन पर बनेगी बायोपिक

नक्सलियों की 65 गोलियां खाने वाले बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा के जीवन पर बनेगी बायोपिक #ChhattisgarhNews #ExclusiveInterview #MahendraKarma #Bollywood #bollywoodnews

Posted by Oneindia Hindi on Monday, 11 April 2022

बहरहाल उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म "बस्तर टाइगर" छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पूरी करके रिलीज कर दी जाएगी। महेंद्र कर्मा के जीवन पर बनने जा रही फिल्म हिंदी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी में भी बनाई जाएगी। कर्मा वीडियो वर्ल्ड फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के प्रोड्यूसर जितेंद्र साहू हैं। साहू ने बताया कि फिल्म के मुख्य किरदार से लेकर अन्य कलाकारों के चयन की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को हाईकोर्ट का नोटिस, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का है आरोप

कौन है महेंद्र कर्मा?

महेंद्र कर्मा छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बड़ा नाम थे। वह छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद कांग्रेस सरकार में उद्योग और वाणिज्य मंत्री थे। साल 2004 से 2008 तक वह छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। पूरे देश में महेंद्र कर्मा का नाम तब सुर्खियों में आया, जब उन्होंने साल 2005 में माओवादियों के खिलाफ सलवा जुडूम आंदोलन चलाया।

कर्मा परिवार आदिवासी समुदाय का नेतृत्व करने के कारण प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बस्तर की जनता के बीच काफी लोकप्रिय रहा। 25 मई 2013 को बस्तर की झीरमघाटी में कांग्रेस के चुनावी अभियान "परिवर्तन यात्रा" के समय नक्सलियों ने बड़े नक्सल हमले को अंजाम दिया था, जिसमें नक्सलियों ने महेंद्र कर्मा समेत करीब 27 कांग्रेस नेताओं की हत्या कर दी थी। कर्मा हमेशा ही नक्सलियों के मुख्य टारगेट रहे, लेकिन वह हमेशा अपने निडर व्यक्तित्व को थामकर माओवादियों के खिलाफ लड़ते रहे। उनके इसी व्यक्तित्व की वजह से उन्हें बस्तर टाइगर कहा जाता है।

महेंद्र कर्मा जितने लोकप्रिय कांग्रेस में थे,उतने की अन्य दलों के नेताओं के बीच भी थे। रमन सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाते हुए कांग्रेस काफी मजबूती दिलाई। बाद में वह चुनाव हार गए और उनका राजनीतिक करियर डाउनफॉल में चला गया था। हालांकि वह अपने अंतिम दिनों तक राजनीति में बेहद सक्रिय रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+