बिलासपुरः पत्नी पर था अवैध संबंध का शक तो बच्चों के सामने ही पत्नी को जिंदा जलाया, खुद को बचाने के लिए भागती रही महिला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अवैध संबंध के शक के चलते पत्नी को जिंदा जला दिया। आरोपी पति ने बच्चों के सामने ही पत्नी पर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। इस दौरान पड़ोसी ने बच्चों की मदद से महिला को 95 फीसदी झुलसी हुई हालत में सिम्स में भर्ती कराया, जहां बीते 1 नवंबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पत्नी के चरित्र पर करता था शक

पत्नी के चरित्र पर करता था शक

पुलिस ने पड़ोसी और बेटी के बयान के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। फिर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बहतराई रामायण चौक गांव की रहने वाली कालिंद्री बाई मजदूरी करती थी। उसके कमाए हुए पैसों से ही घर चलता था। वहीं उसका पति शराब का आदी थी और काम पर भी नहीं जाता था। साथ ही पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था।

विवाद के दौरान गुस्से में लगाई आग

विवाद के दौरान गुस्से में लगाई आग

बीते 27 नवंबर को कालिंद्री बाई शाम 6 बजे काम से लौटी। पति और दोनों बच्चे घर पर ही थे। गंगा प्रसाद शराब के नशे में धुत था। पत्नी के आते ही वह झगड़ने लगा। उस पर बाहर से गलत काम कर लौटने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगा। कालिंद्री उसे मना करती रही। इसी बीच उसके पति का गुस्सा बढ़ गया और अंदर से केरोसिन लाकर उसपर डाल दिया व माचिस से आग लगा दी।

बेटी ने कहा हम लोग बुरी तरह से डर गए थे

बेटी ने कहा हम लोग बुरी तरह से डर गए थे

महिला गंभीर रूप से झुलस गई और इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक कालिंद्री के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 17 साल की है तो छोटा बेटा पांच साल का है। बड़ी बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी आंखों के सामने ही मां को पिता ने जला दिया। वह पूरी तरह से डर गई थी। जलते हुए मां इधर-उधर दौड़ रही थी। मां शाम को घर से लौटी तो आते ही पिता ने गाली दी और कहा कि दूसरे के साथ गलत काम करके आई है।

पड़ोसी बचाने गया तो आरोपी पति ने रोका

पड़ोसी बचाने गया तो आरोपी पति ने रोका

वहीं पड़ोसी टिकलू ने बताया कि जब कालिंद्री जल रही थी तो वह घर पर ही था। इस दौरान उसका छोटा बेटा आया और घटना की जानकारी दी तो वह आनन-फानन में घर पहुंचा। कालिंद्री को बचाने के लिए वह जैसे ही अंदर घुसा आरोपी पति ने हाथ पकड़ लिया और कहा कि ये हमारा निजी मामला है। इसके बाद वह हाथ छुड़ाकर जबरन घर में घुसा और कालिंद्री बाई के शरीर पर कपड़ा डालकर आग बुझाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+