छत्तीसगढ़ः नाक में मस्सा का इलाज कराने पहुंचा युवक, डॉक्टर ने निकाल ली आंख
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां नाक में मस्से का इलाज कराने गए युवक की आंख गायब हो गई। युवक का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान उसकी आंख निकाल ली गई। वहीं डॉक्टर का कहना है कि कैंसर के चलते उसकी आंख खराब हुई है। फिलहाल मामले की शिकायत सीएम से करने के बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं CMHO ने भी जांच टीम का गठन किया है, जो ऑपरेशन करने के बाद टीम से पूछताछ करेगी।

दरअसल, पौंसरा कान्हा निवासी सूर्यवंशी ने नाक में समस्या होने पर इमलीपारा स्थित वेगस अस्पताल में दिखाया था। नाक में मस्सा होने की बात कहत अस्पताल में डॉ. अंकित ठकराल ने उसका साल 2019 में उसका लेजर से ऑपरेशन किया था। कान्हा का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने उसकी एक आंख ही निकाल ली। उसने करीब 8 माह पूर्व सीएम भूपेश बघेल से शिकायत की थी। इसपर पुलिस CMHO से रिपोर्ट मांगी है।
पुलिस से पत्र मिलने के बाद CMHO डॉ. प्रमोद महाजन ने तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम गठित की है। इसमें बिल्हा BMO डॉ. शुभा गढ़ेवाल, ENT विशेषज्ञ डॉ. मनीष श्रीवास्तव और सीनियर डॉ. अनिल श्रीवास्तव शामिल है। यह टीम डॉक्टर ठकराल और ऑपरेशन में शामिल अन्य लोगों से पूछताछ करेगी। इसके बाद युवक के भी बयान लिए जाएंगे।
फिर रिपोर्ट बनाकर CMHO को सौंपेंगे। यही रिपोर्ट पुलिस को भेजी जाएगी। डॉ. ठकराल ने कहा कि मरीज को नाक के अंदरुनी हिस्से पर कैंसर था। सिटी स्कैन, MRI जांच रिपोर्ट भी यही कहती है। सीनियर डॉक्टरों से कंसल्ट करने के बाद मरीज के परिजन के सहमति के बाद ही ऑपरेशन किया गया था।
कैंसर का प्रभाव मरीज के आंख में बढ़ चुका था ऐसे में मरीज की जान उसकी एक आंख को निकाल कर ही बचाई जा सकती थी। इसके बाद उसे हायर इलाज के लिए रायपुर एम्स भेजा गया था। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने इलाज की रिपोर्ट मांगते हुए पत्र में CMHO डॉ. प्रमोद महाजन से 2 सवाल भी किये हैं। इसमें पहला ये कि क्या नाक के मस्से का इलाज के दौरान आंख को निकालना उचित है?।












Click it and Unblock the Notifications