महादेव ऐप के मालिक शुभम के वायरल वीडियो पर आया भूपेश बघेल का बयान, जानिए क्या बोले?

Bhupesh Baghel: महादेव बेटिंग ऐप समेत अवैध सट्टेबाजी वाले 22 ऐप और वेबसाइटों पर केंद्र सरकार ने बैन लगा दिया है। इस बीच बेटिंग ऐप के मालिक आरोपी शुभम सोनी का वीडियो भी सामने आया। जिसमें बेटिंग ऐप के आरोपी शुभम सोनी ने सीएम भूपेश बघेल के कहने पर दुबई जाने की बात कही।

आरोपी शुभम सोनी का वीडियो सामने आने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने भी पलटवार किया। सीएम बघेल ने कहा कि आज कुछ समाचार चैनलों ने एक वीडियो दिखाया है जिसमें एक व्यक्ति यह दावा कर रहा है कि वह मुझसे मिला और मैंने उसे संरक्षण देने का आश्वासन दिया और उसे दुबई जाकर व्यवसाय करने का भी सुझाव दिया।

Bhupesh Baghel

उन्होंने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि एक अनजान व्यक्ति के बयान को सभी जिम्मेदार टीवी चैनल किस आधार पर चला रहे हैं? सिर्फ इस आधार पर कि इसमें मेरा नाम है? क्या यह मानहानि का मामला नहीं है? यह कोई रहस्य नहीं है कि ये वीडियो क्यों आया है और कैसे आया है और यह भी समझना कठिन नहीं है कि ऐन चुनाव के वक़्त ऐसा बयान भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए ही जारी किया गया है।

सीएम बघेल ने कहा कि यह भी हर कोई समझ रहा है कि ईडी को हथियार बनाकर ही ऐसा किया जा रहा है। दरअसल, भाजपा अब ईडी के सहारे ही चुनाव लड़ रही है और मुझे बदनाम करने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है। पहली बात तो यह कि मैं इस व्यक्ति को नहीं जानता और न मैं कभी इससे उस तरह मिला हूं, जैसा कि वह दावा कर रहा है।

वह किसी सभा समारोह का हिस्सा रहा हो तो मैं नहीं कह सकता। दूसरी बात यह है कि यह व्यक्ति दावा कर रहा है कि वह 'महादेव ऐप' का मालिक है। आश्चर्य की बात है कि यह बात महीनों से इस मामले की जांच कर रही एजेंसी ईडी को भी अभी तक पता नहीं थी और दो दिन पहले तक ईडी उसे मैनेजर बता रही थी।

छत्तीसगढ़ की जनता सब जान-समझ रही है। वह भाजपा और उसकी सहयोगी ईडी को चुनाव में करारा जवाब देगी। एबीवी न्यूज़ के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी कहता दिख रहा है,'मैं शुभम सोनी बोल रहा हूं और मैं महादेव बुक का ओनर हूं।' इसके बाद वह कुछ डॉक्यूमेंट्स दिखाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+