छत्तीसगढ़: CM भूपेश बघेल बोले- बीजापुर एनकाउंटर खुफिया विभाग की विफलता नहीं, नक्सल विरोधी अभियान रहेंगे जारी

छत्तीसगढ़: CM भूपेश बघेल बोले- बीजापुर एनकाउंटर खुफिया विभाग की विफलता नहीं, नक्सल विरोधी अभियान रहेंगे जारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर और सुकमा जिले की बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए हैं, जिसमें से 17 जवानों के शव पुलिस ने बरामद किए हैं। 31 अन्य जवान घायल हुए हैं। ये इस साल की अब तक की सबसे बड़ी नक्सली घटना थी। इस पूरे मामले पर असम से रायपुर लौटने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जवानों का मनोबल ऊंचा है और नक्सल विरोधी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने खुफिया विभाग पर उठ रहे सवालों पर कहा कि बीजापुर-सुकमा एनकाउंटर खुफिया विभाग की विफलता नहीं थी। सीएम बघेल ने कहा, 'हमारे जवान लड़ाई में शहीद हो गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत से लड़ाई लड़ी। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूं।' सीएम ने कहा कि माओवादी अपनी आखिरी लड़ाई लड़ रहे हैं जल्द ही उन्हें खत्म कर दिया जाएगा।

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ''मुठभेड़ जिस जगह पर हुई है, उसे नक्सलियों का गढ़ कहा जाता है। हमने वहां सुरक्षा बलों द्वारा कैम्प लगाने की योजना बनाई थी। लगभग 2000 सैनिकों को उस क्षेत्र में शिविर लगाने के लिए भेजा गया था, जो नक्सलियों का गढ़ है। यह उनके आंदोलन को प्रतिबंधित करेगा, इसी वजह से माओवादी बौखलाए हुए हैं। ये कहीं से भी खुफिया विफलता नहीं थी। हम निश्चित रूप से वहां फिर से कैम्प लगाएंगे और नक्सल विरोधी अभियान जारी रखेंगे।''

भूपेश बघेल ने बताया नक्सलियों को कितना हुआ नुकसान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, हमें इस बात की सूचना मिली है कि नक्सली 4 ट्रैक्टर में घटना स्थल से मृत और घायल नक्सलियों को भरकर ले गए हैं। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सुरक्षा बलों ने उन्हें कितना नुकसान पहुंचाया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली हमले में सूचना तंत्र के असफल होने से साफ तौर पर इंकार किया है। उन्होंने कहा है, ''यह पुलिस शिविर पर हमला नहीं था। हम उस इलाके में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे हैं। हम सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा की ओर बढ़ते हुए अपने अभियान के तहत कैम्प लगा रहे हैं। नक्सली अब 40 गुणा 40 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में सिमट कर रह गए हैं और यही उनके निराशा की वजह है। हमारा ये अभियान रुकने वाला नहीं है, शिविर और सड़कों का निर्माण होता रहेगा। जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा।'

CRPF ने भी खुफिया विभाग की विफलता से किया इंकार

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक कुलदीप सिंह नक्सली हमले के बाद स्थिति पर नजर रखने के लिए छत्तीसगढ़ में हैं। कुलदीप सिंह ने कहा कि इस पूरे ऑपरेशन में बिल्कुल भी खुफिया विभाग की विफलता नहीं थी। लगभग 25-30 नक्सलियों को भी हमने मार गिराया है, हालांकि सटीक संख्या का पता नहीं चल पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+