'...अगर मैं कमजोर होता तो', Mahadev App मामले में एक्शन के बाद भूपेश बघेल ने BJP को घेरा

छत्तीसगढ़ में महादेव एप (Mahadev App) मामले में रायपुर की आर्थिक अपराध शाखा ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। मामले में बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कार्रवाई के बाद कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम बघेल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी नेतृ्त्व वाली केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छोटे से राज्य में सबसे अधिक छापेमारी की जा रही है। इसके लिए सारी जांच एजेंसियों को लगा दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएमभूपेश बघेल के खिलाफ महादेव एप मामले में रायपुर की सीआईडी ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की है। सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया पूर्व सीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई 4 मार्च को की गई थी। मामला आईपीसी की धारा 120बी, 34, 406, 420, 467, 468 और 471 के तहत दर्ज किया गया है।

Bhupesh Baghel after action in Mahadev App

वहीं क्राइम ब्रांच के इस एक्शन के बाद बघेल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। बघेल ने कहा, "2021 से, आईटी, ईडी और सीबीआई इस पर हैं, वे सभी जगहों पर गए हैं और सभी को मेरा नाम लेने की धमकी दी है, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके...तब छत्तीसगढ़ सरकार थी जांच कर रहे हैं लेकिन ईडी ने दखल दिया...अगर मैं कमजोर होता तो सारी एजेंसियां ​​मेरे पीछे नहीं आतीं. सारी केंद्रीय एजेंसियां ​​छत्तीसगढ़ जैसे छोटे राज्य में सबसे ज्यादा छापेमारी कर रही हैं...समझ नहीं आता कि वे क्यों डरे हुए हैं ?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+