CG News: कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रसाव के विरोध में आधा दर्जन दावेदार, भाटापारा सीट से टिकट बदलने की मांग उठी
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ के भाटापारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने इंद्र कुमार साव को प्रत्याशी घोषित किया है। घोषणा के बाद भाटापारा विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी करने वाले नेताओं में भारी नाराजगी देखने मिल रही है धीरे-धीरे यह नाराजगी कांग्रेस प्रत्याशी इंद्र साव को टिकट दिए जाने के विरोध के रूप में परिवर्तित होते दिखाई दे रही है।
शनिवार को भाटापारा के यज्ञ शाला में कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में भाटापारा विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी इंद्र साव का नाम घोषित किए जाने से नाराज नेताओं ने एक शुर में प्रत्याशी के नाम पर पुनः विचार करने के लिए पार्टी हाई कमान तक अपनी अपनी पीड़ा व्यक्त करने पर आपसी सहमति बनाई है।

बैठक के दौरान विधानसभा के प्रबल दावेदार सतीश अग्रवाल, चैतराम साहू, सुनील माहेश्वरी, अमित राधेश्याम शर्मा प्रमुख रूप से अपने-अपने समर्थकों के साथ उपस्थित रहे।
क्षेत्र में चर्चा अनुसार जिस तरह से भाटापारा विधानसभा का समीकरण बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। अगर कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे तो इसका नुकसान भी कांग्रेस पार्टी को उठाना पड़ सकता है। भारतीय जनता पार्टी के गद्दावर नेता शिवरतन शर्मा को को इसका फायदा हो सकता है
सतीश अग्रवाल प्रबल दावेदार इस संबंध में सतीश अग्रवाल ने कहा कि टिकट वितरण में गाइडलाइन के अनुरूप नहीं किया गया है। इसीलिए हम निवेदन कर रहे हैं पार्टी कार्यकर्ताओं के भावनाओं का सम्मान करते हुए टिकट पर विचार किया जाए।
सुनील महेश्वरी दावेदार
सुनील माहेश्वरी ने बताया कार्यक्रम की जानकारी मिली थी हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे हुए थे हम कांग्रेस प्रत्याशी इंद्र साहब का विरोध नहीं कर रहे हैं। हर कार्यकर्ता चाहता है कि उसके नेता को टिकट मिले और उन कार्यकर्ताओं की भावनाओं को हम हाई कमान तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे पार्टी ने जिस प्रत्याशी घोषित किया है। उसे जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करेंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शिवरतन शर्मा को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता तैयार है।
कांग्रेस प्रत्याशी इंद्र साव भाटापारा विधानसभा में चल रहे विरोधी गतिविधि को लेकर इंद्र साव ने कहा मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताते हुए प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के आदेश पर अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहा हूं, लोगों का जन समर्थन कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है।
संवाद सूत्र: चतुर मूर्ति वर्मा- बलौदाबाजार/छत्तीसगढ़












Click it and Unblock the Notifications