Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बचपन का प्‍यार...गाने वाले आदिवासी बच्‍चे सहदेव की इस शख्‍स की बदौलत बदली किस्‍मत

नई दिल्‍ली, 11 अगस्‍त। बचपन प्‍यार मेरा भूल नहीं जाना .... गाना गाकर छत्‍तीसगढ़ के 12 साल के सहदेव की किस्‍मत ही पलट गई। बुधवार को मशहूर रैप सिंगर बादशाह ने अपना वादा निभाते हुए इस बच्‍चे के साथ ' बचपन का प्यार ' नाम का अपना म्‍युजिक एलबम रिलीज कर दिया है। यूट्यूब पर ये गाना रिलीज होने के कुछ घंटे के अंदर ही 36 लाख से अधिक लोग वीडियो देख चुके थे। म्यूजिक वीडियो में सहदेव रॉक स्‍टार अंदाज जैसे नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि वो शख्‍स कौन था जिसने सहदेव के टैलेंट को पहचान कर उसके इस गाने के वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और जिसमें इस बच्‍चे की किस्‍मत बदल दी।

नक्‍कसल प्रभावित सुकमा के स्‍कूल में पढ़ाई करता है सहदेव

नक्‍कसल प्रभावित सुकमा के स्‍कूल में पढ़ाई करता है सहदेव

छत्‍तीसगढ़ का सुकमा जिला का जहां के लोग नक्‍कसलियों के भय के साए में जीवन बिताते हैं उसी नक्‍कसल प्रभावित क्षेत्र के छोटे से गांव उरमापाल में सहदेव कुमार दिरदो अपने परिवार के साथ रहता है। सहदेव कक्षा सात में पढ़ता है। बचपन का प्‍यार मेरा भूल नहीं जाना रे... गाना जिसकी वजह से वो सहदेव सोशल मीडिया स्‍टार बन गया उसने ये गाना गाते समय कल्‍पना भी नहीं की थी कि ये गाना उसकी किस्‍मत बदल देगा।

Recommended Video

    'बचपन का प्यार मेरा...' वाला वायरल बच्चा बना इंटरनेट सनसनी, बादशाह के बाद CM भूपेश बघेल भी हुए फैन
    इस शख्‍स ने अपलोड किया था दो साल पुराना वीडियो

    इस शख्‍स ने अपलोड किया था दो साल पुराना वीडियो

    सहदेव ने मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में खुद बताया कि दो साल पहले पेंदलनार स्थित शासकी प्राथमिक स्‍कूल में कक्षा पांच की पढ़ाई के समय 26 जनवरी के दौरान ये गाना गया था। तब उनकी स्‍कूल की टीचन ने इसे अपने मोबाइल पर रिकार्ड कर लिया और बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।

    सहदेव के गाने के 12 हजार से अधिक इंस्‍टाग्राम पर रील्‍स बन चुकी है

    सहदेव के गाने के 12 हजार से अधिक इंस्‍टाग्राम पर रील्‍स बन चुकी है

    सहदेव के द्वारा गाए इस गाने की इंस्‍टाग्राम में 12 हजार से अधिक रील्‍स बन गई। इसके अलावा ट्वीटर और फेस बुक पर भी ये गाना जमकर वायरह हुआ। सहदेव के इस रैप सांग को युवा बहुत पसंद कर रहे हैं। ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सहदेव खूब पॉपुलर होगया लेकिन उसको इसकी खबर ही नहीं थी।

    इन दो शख्‍स के थ्रू बॉलीवुड रैप सिंगर बादशाह तक पहुंचा सहदेव

    इन दो शख्‍स के थ्रू बॉलीवुड रैप सिंगर बादशाह तक पहुंचा सहदेव

    सहदेव ने बताया था कि सुकमा के य्टयूब चैनल साहू जी ब्लॉग के पिंटू साहू और जॉनी फैंटम ने उन्‍हें ये बताया कि मेरा गाना काफी हिट हो गया है। पिंटू ने सहदेव के घर आकर बताया कि बॉलीवुड सिंगर बादशाह सहदेव से बात करना चाहते हैं। बाद में वीडियो कॉल पर बादशाह ने सहदेव से बात की और पूछा कि मेरे साथ गाना गाओगे। सहदेव ने हां कर दी और फिर उसे चंडीगढ़ आने का न्‍यौता दिया और सहदेव अपने पिता के साथ चंडीगढ गाने की रिकार्डिंग के लिए पहुंच गया।

    सहदेव के घर में मोबाइल और टीवी तक नहीं है

    सहदेव के घर में मोबाइल और टीवी तक नहीं है

    सहदेव ने बड़ा सिंगर बनने की इच्‍छा जाहिर की थी। उसके पिता गुड्उे राम दिरदो एक किसान है और सहदेव जब पांच साल का था तभी उसकी मां की मौत हो गई थी। सहदेव की चार बहनें और दो भाई हैं। आदिवासी परिवार में जन्‍मा सहदेव जिसका सोशल मीडिया का स्‍टार बनने के बाद आज मशहूर रैपर के साथ म्‍युजिक एलबम रिलीज हुआ उसके घर में मोबाइल और टीवी तक नहीं है।

    सीमए बघेल भी सहदेव के गाने के हुए मुरीद

    सीमए बघेल भी सहदेव के गाने के हुए मुरीद

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस गाने के मुरीद हो गए थे. बीते मंगलवार को सीएम बघेल ने सहदेव से मिले थे और ये गाना सुनाने को कहा, इस वीडियो को सीएम बघेल ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था और वीडियो को शेयर करते हुए सीएम बघेल ने लिखा था... बचपन का प्यार... वाह!

    मौलवी से शादी के बाद देखें कितनी बदल गईं हैं एक्‍ट्रेस सना खानhttps://hindi.oneindia.com/photos/actress-sana-khan-has-changed-after-marrying-with-maulvi-see-oi66097.html
    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+