Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ambikapur News: अंबिकापुर नगर निगम में बनेंगे 50 स्मार्ट हेल्थ कियोस्क, 20 करोड़ रुपये के विकास कार्य मंजूर

अंबिकापुर नगर निगम के विकास के लिए 20 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत मंजूर हुई है। जिसमे सड़कों का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण ,गांधी स्टेडियम के उन्नयन और पीजी कॉलेज ग्राउंड समेत कई कार्य शमिल हैं।

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के नगर निगम अम्बिकापुर में आने वाले दिनों में विकास की बयार बहने वाली है। राज्य के जनसंपर्क विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति का आदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

ambikapur nagar nigam

Recommended Video

    Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की | वनइंडिया हिंदी #Shorts

    मिली जानकारी के मुताबिक स्वीकृत राशि में से सड़कों का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 10 करोड़ रूपए, गांधी स्टेडियम के उन्नयन के लिए 3 करोड़ रूपए तथा पीजी कॉलेज ग्राउंड में जरूरी मूलभूत नागरिक सुविधाओं के विकास एवं उन्नयन के लिए एक करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की तर्ज पर 'अर्बन कॉटेज एण्ड सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क' विकसित करने के लिए 2 करोड़ रूपए की स्वीकृति जारी की गई है। इसके साथ ही मार्केट एरिया में सीसीटीवी, आधुनिक शौचालयों का निर्माण और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।

    बनेंगे 50 स्मार्ट हेल्थ कियोस्क

    नगर निगम में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 50 स्मार्ट हेल्थ कियोस्क बनाए जाएंगे, इसके लिए 6 लाख रूपए प्रति स्मार्ट हेल्थ कियोस्क के मान से 3 करोड़ रूपए की राशि की स्वीकृति की गई है। समार्ट हेल्थ कियोस्क में नागरिकों को बीपी, शुगर व ब्लड टेस्ट की निःशुल्क सुविधा मिलेगी।

    यह भी पढ़ें CG News: छत्तीसगढ़ में होगा ग्रामीण परिवारों का सामाजिक एवं आर्थिक सर्वे, 1 अप्रैल से शुरू होगी शुरुआत

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+