रायपुर दक्षिण से कांग्रेस ने दिया आकाश शर्मा को टिकट, वन इंडिया की खबर लगी मुहर
Akash Sharma Raipur Congress: छत्तीसगढ़ में रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी चुन लिया है। कांग्रेस ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा को टिकट देकर वन इंडिया की खबर पर मुहर लगा दी है। ज्ञात हो कि वन इंडिया हिंदी ने पहले ही बता दिया था कि कांग्रेस युवा चेहरे आकाश शर्मा का टिकट फ़ाइनल कर दिया है। पहले इस सीट पर पूर्व मेयर प्रमोद दुबे समेत कई दिग्गजों के नाम पर चर्चा थी।
कौन हैं आकाश शर्मा
आकाश शर्मा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की अगली पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करने वाले युवाओं में शुमार हैं। उन्होंने वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से युवाओं को जोड़ने में काफी मेहनत की थी। एनएसयूआई का लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष रहने वाले की कारण वह छात्र राजनीति को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। फ़िलहाल छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे है।

आकाश शर्मा की खासियत है कि वह सामान्य वर्ग से आने के बावजूद सभी जाति वर्गों के युवाओं में लोकप्रिय हैं। छात्र राजनीति में उनकी सक्रियता को पूर्व सीएम भूपेश बघेल से लेकर भी सराह चुके हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान वह कई आंदोलनों में नजर आये, तो वहीँ कांग्रेस के युवा प्रवक्ता के तौर पर भी उन्होंने अपने बातें टीवी चैनलों पर दमदारी से रखी थी।
भाजपा का पारम्परिक सीट है रायपुर दक्षिण
रायपुर दक्षिण सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है. इस सीट का प्रतिनिधित्व बीजेपी के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल करते रहे हैं, जो इस निर्वाचन क्षेत्र से 8 बार विधायक रह चुके हैं। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद, भारतीय जनता पार्टी ने नए उम्मीदवार सुनील सोनी की रायपुर के पूर्व मेयर और पूर्व सांसद सुनील सोनी को मैदान में उतरा है।












Click it and Unblock the Notifications