OPINION: किसानो के बीच बढ़ी भूपेश सरकार की स्वीकार्यता, बड़े पैमाने पर कृषि ऋण वितरित

Chhattisgarh Agriculture loan: छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार लगातार किसानो के हित में कार्य कर रही है। राज्य में एक तरफ जहां किसानों का कर्ज माफ़ किया गया है,वहीं किसानों को फसल उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने और कृषि क्षेत्र में वृद्धि करने के उद्देश्य से राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ भी दिया जा रहा है। राज्य में विभिन्न एजेंसियों की तरफ करवाए गए सर्वे में किसानों के बीच भूपेश बघेल सरकार की स्वीकार्यता बढ़ती जा रही है।

baghel kisan

छत्तीसगढ़ में किसान न्याय योजना, किसानों को धान की फसल का उचित दाम, भूमिहीन मजदूर कृषको के लिए न्याय योजना की शुरुआत, गोधन न्याय योजना का लाभ ले रही रहे हैं। इधर भूपेश बघेल सरकार द्वारा खरीफ 2023 के लिए प्रदेश के किसानों को 5 अगस्त की स्थिति में 6067 करोड़ 27 लाख 60 हजार रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण खेती-किसानी के लिए दिया जा चुका है। राज्य शासन द्वारा बिना ब्याज के दिए जाने वाले कृषि ऋण का लाभ 13 लाख 62 हजार 42 किसानों ने उठाया है। किसानों को दी गई ऋण राशि इस साल के लिए निर्धारित 6100 करोड़ रूपए का 99.46 प्रतिशत है।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जरूरत के वक़्त में ऋण उपलब्ध कराये जाने से प्रदेश भर के किसानों में खुशियां देखी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में अब तक खरीफ के लिए बलोदाबाजार-भाटापारा जिले के सर्वाधिक 108059 किसानों ने कृषि ऋण लिया है। बालोद जिला ऋण लेने वाले किसानों के मान से दूसरे नंबर पर है, इस जिले के 107107 किसानों ने कृषि ऋण लिया है। बेमेतरा जिले के किसान ऋण लेने के मामले में तीसरे नंबर पर है, यहां के 99076 किसानों ने ऋण लिया है।

रायपुर जिले में 64286, गरियाबंद में 42768, महासमुंद में 75154, धमतरी में 58409, दुर्ग में 70716, राजनांदगांव में 91490, कबीरधाम में 82080, खैरागढ़ में 40500, मानपुर-मोहला-चौकी में 35831, जगदलपुर में 27209, कोण्डागांव में 26845, नारायणपुर में 4611, कांकेर में 60244, दंतेवाड़ा में 2246, सुकमा में 7375, बीजापुर में 11206, बिलासपुर में 55596, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 5830, मुंगेली में 32960, जांजगीर-चांपा में 34137, सक्ती में 30109, कोरबा में 16545, सरगुजा में 36565, बलरामपुर में 18670, सूरजपुर में 33767, कोरिया में 13819, मनेन्द्रगढ़ में 7185, रायगढ़ में 28896, सारंगढ़ में 19305 तथा जशपुर जिले में 13446 किसानों ने अब तक अल्पकालीन कृषि ऋण अपने इलाके के सहकारी बैंकों से लिया है।

गौरतलब है कि गत वर्ष खरीफ 2022 में 5 अगस्त तक राज्य के 12 लाख 20 हजार 317 किसानों ने 4883 करोड़ 80 लाख 59 हजार रूपए का ऋण लिया था। खरीफ सीजन 2022 में राज्य के किसानों ने कुल 5563 करोड़ 60 लाख रूपए का कृषि ऋण लिया था।

यह भी पढ़ें CG NEWS: गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि जारी, अब तक हो चुका है 541.66 करोड़ का भुगतान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+