भौंकने पर कुत्ते को गोली मारी, शराब के नशे में था आरोपी, FIR
मप्र के छतरपुर जिले में एक अजीब तरह का मामला सामने आया है। यहां घर के सामने से गुजरने पर एक घर के पालतू कुत्ते ने भौंकना शुरू कर दिया, इस पर शराबी युवक ने उस पर फायर कर दिया, जिससे फीमेल डॉग गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

जानकारी अनुसार छतरपुर के सिविल लाइन थाना इलाके के दालोन गांव में शिवम सिंह परमार के घर पर जर्मन शैफर्ड नस्ल की मादा डॉग पली है। डेजी नाम की यह डॉग शाम को दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान सड़क से आरोपी गुंबदी रजक सवार के नशे में निकला, जिसे देखकर डेजी ने भौंकना शुरू कर दिया। इस पर गुस्सा होकर वह घर गया और अंदर से बंदूक निकाल लाया और डेजी पर फायर कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में उसका अस्पताल में उपचार कराया है।
कुत्ते के मालिक शिवम ने इस मामले में सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। बता दें कि इस इलाके में इस तरह का पहला मामला सामने आया है।












Click it and Unblock the Notifications