कुएं में जो भी हथौड़ा निकालने अंदर गया, जिंदा नहीं लौटा, जहरीली गैस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत
Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कुएं में एक हथौड़ा निकालने के प्रयास में 4 लोगों की जान चली गई। घटना छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना के कुर्राहा गांव की है। मृतकों के नाम अल्ताफ, मुन्ना कुशवाहा, असलम और बशीर है।
बताया जा रहा है कि चारों लोग कुएं की सफाई कर हथौड़ा खोज रहे थे। दम घुटने की वजह से सभी की मौत हुई है। सालों से उस कुएं की सफाई नहीं हुई थी। मृतकों में एक ही परिवार के 3 पिता-पुत्र और भतीजे की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि कुएं में जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था। सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जानकारी के बाद पुलिस प्रशासन ने कुएं में उतरे चार लोगों को बेहोशी की हालत में रेस्क्यू किया गया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई है। हालांकि मामले में स्थानीय स्वास्थ्य हमले की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
कुर्राहा में मौजूद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज की उचित व्यवस्था न होने के कारण सभी गंभीर रूप से घायलों को बिना इलाज के ही जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी ने मौजूद डॉक्टर आशीष शुक्ला के जानकारी मुताबिक चारों मरीज कि पहले ही मौत हो चुकी थी। देखने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अनुमान है कि कुएं में जहरीली गैस थी, जिस वजह से यह हादसा हुआ है।
ADM मिलिंद नागदावे के जानकारी मुताबिक घटना बेहद गंभीर है। परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं है जो भी जिला प्रशासन की तरफ से मदद हो सकती है की जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने कहा है कि कुआं बहुत दिन से बंद था। वह 10 सालों से नहीं खुला था। कुएं की चौड़ाई कम होने की वजह से उसमें गैस भरा हुआ था। उतरते ही दम घुटने लगा और मौत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications