UPSC Result: प्रांजल का मूलमंत्र, लेट्स लीव इट का एटीट्यूड छोड़ें, चौथे प्रयास में मिली सफलता

UPSC में 770वीं रैंक हासिल करने वाले छतरपुर के प्रांजल चौर​सिया का मानना है कि न्यूज पेपर रीडिंग और इंटरनेट का बेहतर उपयोग, प्लानिंग और नोट्स के साथ तैयारी की जाए तो सफलता मिलना तय हो जाता है।

UPSC: छतरपुर के प्रांजल चौरसिया को में मिली 770 वीं रैंक

UPSC Result 2023: मध्य प्रदेश के छतरपुर के प्रांजल चौरसिया ने यूपीएससी में लगातार तीन बार असफलता के बाद भी मेहनत पर भरोसा रखा और आखिरकार उनकी मेहतन रंग लाई। प्रांजल की 770वीं रैंक आई है। वे मैकेनिकल से बीई कर चुके हैं। उन्होंने दिल्ली में कोचिंग ली और घर आकर तैयारी प्रारंभ कर दी। इंटरनेट का अध्ययन के लिए उपयोग और न्यूज पेपर रीडिंग से उन्हें काफी मदद मिली है।

छतरपुर शहर की पैराडाइज कॉलोनी निवासी प्रांजल चौरसिया ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्हें 770 वीं रैंक मिली है। उनके पिता पीडी चौरसिया रिटायर फार्मासिस्ट हैं। प्रांजल ने साल 2018 में भोपाल से मैकेनिकल से बीई किया। इसके बाद दिल्ली में एक साल कोचिंग की, फिर घर आकर एग्जॉम की तैयारी शुरू की। उनकी मेहनत, संकल्प और सही दिशा में प्लानिंग के साथ किया गया अध्ययन उनकी सफलता में मील का पत्थर साबित हुआ।

कोर्स की पढ़ाई के लिए रणनीति बनाना जरूरी है
प्रांजल के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। घर में केक काटे जा रहे, सभी को मिठाईयां खिलाई जा रहीं हैं। वे बताते हैं सफलता का कोई खास मंत्र तो नहीं है। हालांकि ये जरुर बताया कि अपने कोर्स की पढ़ाई के लिए एक रणनीति बनना जरुरी है। इसके साथ ही नोट्स बनाने चाहिए और उसे लगातार पढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि हर दिन 8 से 10 घंटे की पढ़ाई की और यह ध्यान रखा कि वह अपने परिवार, दोस्तों और अपनी हेल्थ को पूरा-पूरा समय दे सके। कंप्यूटर पर नोट्स बनाए, क्योंकि उन्हें एक्सेस करना आसान था।

Recommended Video

      UPSC Civil Services Exam Result 2022: Toppers ने बताया सफलता का मंत्र | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+