शादी में 2 लड़कों को नंगा करके बेल्ट से पीटा, पिलास से नाखून उखाड़ने की कोशिश, जानिए वजह

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में 2 लड़कों को तालिबानी स्टाइल में सजा देने का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे अग्रवाल परिवार के शादी समारोह के दौरान काम करने के लिए आए थे। आरोप है कि इन्हें होटल के कमरे में बंद कर निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा गया और पिलास से उनके नाखून भी उखाड़ने का प्रयास किया गया है।

 two Minor Boy Beaten in Wedding function At Chhatarpur MP

जानकारी के मुताबिक शहर सिटी कोतवाली इलाके नोंगांव रोड स्थित के रीजेंसी होटल में शादी समतोह के दौरान 2 नाबालिग बच्चे अपने चाचा 35 वर्षीय अन्नू सेन के साथ काम कर रहे थे। अन्नू सेन के अनुसार शादी समारोह के दौरान कोई सामान गायब हो गया था। जिस का इल्ज़ाम अग्रवाल फेमिली ने इन बच्चों पर लगा दिया। सभी ने एक राय होकर इन बच्चों को जमकर पीटना चालू कर दिया।

Chhatarpur Kotwali MP

इस बीच अन्नू द्वारा बच्चों को बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई कर दी। छतरपुर सिटी कोतवाली टीआई अरविंद सिंह दांगी के अनुसार मामले की शिकायत पीड़ितों ने कोतवाली थाना में की है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी से की न्याय की मांग

कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत दिए जाने के बावजूद मामले में आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित लोग सेन समाज के सैकड़ों लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+