चिढ़ाएगी मुझे! ले मर.. पिता ने 8 साल की मासूम को कुएं में फेंका; वो डूबती रही गांव वाले देखते रहे तमाशा
Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 35 साल के एक युवक ने 8 साल की मासूम को कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मासूम को युवक ने सिर्फ इसलिए कुएं में फेंक दिया, क्योंकि वह उसे चिढ़ाती थी।
जानकारी अनुसार राजनगर थाना क्षेत्र के देवकुलिया गांव में रहने वाले गोवर्धन पटेल ने गांव में ही रहने वाली 8 साल की मासूम को उस समय कुएं में फेंक दिया, जब वह अपने 6 साल के भाई के साथ पास के ही मंदिर में दिए जलते गई थी।

आरोपी ने 6 साल के मासूम भाई को भी ईंट मारी, जिससे वह घायल हो गया। गांव वालों ने बताया कि मासूम को कुएं में फेंकने से पहले उसने उसके साथ यह कहते हुए मारपीट की कि और चिढ़ाएगी मुझे, ले मर। इसके बाद उसे कुएं में फेंक दिया।
वारदात की सूचना पुलिस को जैसे लगी एसडीओपी सलिल शर्मा और राजनगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत बच्ची को कुएं से निकलवाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस की जानकारी अनुसार आरोपी ने बच्ची को जिस कुएं में फेंका था वह गहरा नहीं था। गांव के लोग प्रयास करते थे तो बच्ची को बचाया जा सकता था, लेकिन ग्रामीण पुलिस का इंतजार करते रहे और बच्ची की मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शव का पंचनामा कर उसे परिजनों को सौंप दिया।












Click it and Unblock the Notifications