'राम या रहमान वाले', बागेश्वर धाम के दुकानदारों को नेम प्लेट लगाने का धीरेंद्र शास्त्री ने सुनाया फरमान
Pandit Dheerendra Krishna Shastri News: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगे हुए दुकानों को नेमप्लेट लगाने का आदेश दिया है। उनके आदेश के बाद अब मध्य प्रदेश छतरपुर जिले के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बागेश्वर धाम के दुकानदारों को अल्टीमेटम दिया है।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि 10 दिन के अंदर अपनी दुकानों पर नेम प्लेट लगवा लें। नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।धीरेन्द्र शास्त्री गुरु पूर्णिमा के दिन बागेश्वर धाम में फरमान सुनाया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के दुकानों के बाहर नेम प्लेट लगाने के आदेश की सराहना की है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा हम बागेश्वर धाम में भी दुकान लगाने वाले सभी दुकानदारों को आदेश देते हैं कि अपनी दुकानों के बाहर नेम प्लेट जरूर लगाएं, जिससे पता चल सके कि राम वाले हैं या रहमान वाले।
धीरेन्द्र शास्त्री ने आगे कहा- 'हमें न राम वालों से प्रॉब्लम है, न रहमान वालों से। हमें समस्या है कालनेमियों से। नाम बताने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा- 'बागेश्वर धाम में दुकानदार वाले जो है दुकान के बाहर नेम प्लेट में टांग दो, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं का धर्म भ्रष्ट न हो। हमारी आज्ञा है बागेश्वर धाम के सभी दुकानदार 10 दिन के अंदर नेम प्लेट लगवा लें। नहीं तो इसके आगे कार्रवाई धाम समिति कानून के अनुसार करेगी।शासन-प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा। फिर नहीं कहएिगा।
बागेश्वर धाम में पिछले चार दिनों से लगातर गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु चरण पादुका पूजन और गुरु दर्शन कर रहे हैं। इस दौरान रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
रविवार को गुरु पूर्णिमा पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बागेश्वर भगवान का अभिषेक कर पूजन किया और इसके बाद दादा गुरु सन्यासी बाबा की विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद लिया।












Click it and Unblock the Notifications