रक्षाबंधन पर मायके जाने पर विवाद, पति ने पत्नी-बच्ची को जहर दिया, खुद भी खाया
रक्षाबंधन त्योहार के दौरान छतरपुर में एक परिवार की जान पर बन आई। दरअसल ज्योराहा गांव में एक महिला मायके जाने की जिद कर रही थी, जिसके बाद ससुर ने मना कर दिया। पति-पत्नी के बीच इस बात पर विवाद हो गया। तैश में आकर पति ने पत्नी और बच्ची को जहरीला पदार्थ खिला दिया और खुद भी खा लिया।

जिला अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार छतरपुर जिले के ज्योराहा गांव निवासी महेंद्र ने अपनी पत्नी रूचि और करीब 7 साल की बेटी मानसीको जहरीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद महेंद्र ने खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया। जब तीनों की हालत खराब हुई तो परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनको भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई हैं
पुलिस को दिए गए बयानों के अनुसार छतरपुर जिले के ज्योराहा के रहने वाले किसान महेंद्र और उनकी पत्नी में रुचि में रक्षाबंधन पर मायके पठा जाने को लेकर विवाद हो गया। इसके पहले महेंद्र के पिता श्रीराम ने भी बहू को मायके जाने से रोक दिया था। विवाद इतना बढ़ा कि महेंद्र ने गुपचुप जहरीला पदार्थ लाकर पत्नी और बच्ची मानसी को खिला दिया। इसके बाद उसने भी जहरीला पदार्थ गटक लिया। महेंद्र तैश में आकर पूरा परिवार खत्म करने पर अमादा हो गया था। इलाज के दौरान उनकी स्थिति ठीक है और खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications