MP राजनगर विधानसभा पर SC, कुर्मी-कुशवाहा मतदाता करते हैं जीत-हार का फैसला, 15 साल से कांग्रेस काबिज
मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभ (50) बीते 3 चुनाव से कांग्रेस के कब्जे में हैं। यहां से विक्रम सिंह बुंदेला जिन्हें नाती राजा के नाम से भी पहचाना जाता है, वे जीतते आ रहे हैं। बीते चुनाव में भाजपा और सपा यहां से ब्राह्मण प्रत्याशी देते आई है, बावजूद इसके सीट पर करारी हार का सामना करना पड़ा था। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा इस सीट पर फतह हासिल करने तो कांग्रेस अपनी सीट बचाने पुरजोर कोशिश करेंगी। छतरपुर की तरह यहां भी सपा और बसपा जीत-हार का खेल बनाते-बिगाड़ते हैं।

बुंदेलखंड और बघेलखंड इलाके में छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा एक चर्चित सीट है। खजुराहो के अंतर्गत आती है। आगामी विधानसभा चुनाव में दोनों दलों की प्रमुख सूची में शामिल मानी जा रही है। राजनगर विधानसभा सीट महत्वपूर्ण सीट है। यहां 2018 में कांग्रेस के विक्रम सिंह नातीराजा ने जीत दर्ज की थी। आंकड़ों के मुताबिक इस सीट पर मात्र 28 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। कांग्रेस के विक्रम सिंह बुंदेला ने भाजपा के अरविंद पटेरिया को महज 732 वोट से हराया था।
सामान्य सीट पर एससी के वोटर सबसे ज्यादा
खजुराहो के अंतर्गत आने वाली राजनगर विधानसभा सीट पर एक रोचक तथ्य यह है कि यहां से राज परिवार के माने वाले कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा बुंदेला जीतते आ रहे हैं। यह सामान्य सीट है। भाजपा यहां पूर्व में ब्राह्मण प्रत्याशी उतारती रही है। विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाता सबसे ज्यादा करीब 52 हजार बीते चुनाव में थे। इसी प्रकार कुर्मी समाज के 33 हजार, कुशवाहा समाज के 20 हजार, ब्राह्मण महज 18 हजार और यादव वोटर करीब 13 हजार थे। यहां एससी और कुर्मी-कुशवाहा मिलकर जीत-हार तय कर देंते हैं।
राजनगर विधानसभा चुनाव परिणाम (2018)
- विक्रम सिंह नातीराज, कांग्रेस, जीते, 40,362 वोट मिले
- अरविंद पटेरिया, भाजपा, हारे, 39,630 वोट मिले
पिछले तीन चुनाव
विधानसभा चुनाव 2018
विक्रम सिंह नातीराज, कांग्रेस जीते 40,362
अरविंद पटेरिया, भाजपा हारे 39,630
विधानसभा चुनाव 2013
विक्रम सिंह उर्फ नाती राजा, कांग्रेस जीते 54,643
डॉ. रामकृष्ण कुसमारिया, बीजेपी हारे 46,036
विधानसभा चुनाव 2008
विक्रम सिंह नाती राजा, कांग्रेस विजेता 33,621
शंकर प्रताप सिंह (मुन्ना राजा) बीएसी दूसरे स्थान पर 30,589












Click it and Unblock the Notifications