Railway Update: ईशानगर में महामना एक्सप्रेस का होगा स्टाप, नया टाइम टेबल जारी
रेल मंत्रालय ने भोपाल खजुराहो महामना एक्सप्रेस के ईशानगर रेलवे स्टेशन पर स्टापेज को स्वीकृति दी है। ट्रेन यहां पर दो मिनट रुकेगी।

Railway Update: भोपाल-खजुराहो महामना ट्रेन क्रमांक 22163 के ईशानगर स्टेशन पर स्टापेज को लेकर काफी लंबे समय से मांग उठ रही थी। रेल मंत्रालय ने इसके स्टापेज को मंजूरी दे दी है। ट्रेन की नई समय सारिणी भी जारी की गई है।
Recommended Video
नौकरी छोड़ भाई की तलाश में भटक रहा युवक,बागेश्वर धाम से हुआ था लापता
रेल मंत्रालय द्वारा महामना एक्सप्रेस का 22 मई से ईशानगर स्टेशन पर ठहराव होगा। ट्रेन क्रमाक 22163 भोपाल-खजुराहो ट्रेन का यह प्रायोगिक ठहराव होगा। पहले दो मिनट का स्टापेज देकर स्टेशन से आने-जाने वाली सवारियों और टिकट की बिक्री को देखा जाएगा। भविष्य में यदि पैसेंजर का अच्छा ट्रेफिक मिला तो भविष्य में प्रायोगिक को स्थाई स्टापेज किया जाएगा। रेल मंत्रालय से जारी सूचना के अनुसार ट्रेन 22 मई 2023 से सुबह 11.02 बजे पहुंचेगी एवं 11.04 पर रवाना होगी। ईशानगर स्टेशन पर ठहराव के कारण ट्रेन के छतरपुर सहित आगे के सभी स्टेशनों पर समय में हल्का-हल्का बदलाव होगा, इसका टाइम टेबल जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications