प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विशेष विमान से खजुराहो पहुंचे, सेना के हेलीकॉप्टर से सागर रवाना
पीएम नरेंद्र मोदी बीते पांच महीनों में पांचवी दफा मप्र आए हैं। शनिवार को ट्रांजिट विजिट के तहत वे विशेष विमान से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। यहां कुछ समय रूकने के बाद वे हेलीकॉप्टर से सागर के लिए रवाना हो गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार दोपहर में वायुसेना के विशेष विमान से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे हैं। उनका यहां पर कैबिनेट मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया। पीएम यहां पर कुछ समय रूकने के बाद वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से सागर के लिए रवाना हुए। सागर में वे संत रविदास मंदिर की आधार शिला रखेंगे। इसके बाद ढाना हवाई पट्टी पर सभा को संबोधित करेंगे।
बुंदेलखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खजुराहो एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। सागर में संत रविदास लोक मंदिर का भूमिपूजन और जनसभा के लिए पीएम सेवा के विशेष विमान से खजुराहो एयर पोर्ट पहुंचे थे। यहां उनकी ट्रांजिट विजिट है। वे सेना के हेलीकॉप्टर से सागर के लिए अभी-अभी रवाना हुए हैं। सागर में उनको बड़तूमा में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन करना है, उसके बाद ढाना हवाई पट्टी पर वे सभा को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications