Panna News: चुनावी रंजिश के चलते फिर फायरिंग, सरपंच के भाई ने ऑटो चालक पर चलाई गोली
Panna News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में ऑटो चालक को एक युवक ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। फायरिंग का आरोप सरपंच के भाई पर है। आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
जिले के अजयगढ़ थाना अंतर्गत रैकवार ढाबा में चुनावी रंजिश पर गोली चलने से एक युवक घायल हो गया है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घायल को तत्काल अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार उपरांत हालत गंभीर होने के चलते जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर कर दिया गया है।
जहा से उसे मेडिकल कालेज रीवा रेफर किया गया है। वही घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घायल लोकेश द्विवेदी सुबह अजयगढ़ के लिए घर से निकला था और रास्ते में रैकवार ढाबा में नाश्ता करने बैठा हुआ था। तभी अचानक देवरा भापतपुर सरपंच हेतराम यादव के भाई ने उस पर बंदूक तान दी, जब उसने बचने का प्रयास किया, तब तक हेतराम ने गोली चला दी, गोली सीने पर निशाना साध कर चलाई गई थी, लेकिन वह पैर में लगी।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस एवं नायब तहसीलदार ने घायल के बयान लेकर मामले की विवेचना और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला चुनावी रंजिश का बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा हैं।
घायल लोकेश द्विवेदी की जानकारी अनुसार वह सुबह अपने घर से अजयगढ़ जाने के लिए निकला था। इस दौरान रास्ते में रैकवार ढाबे पर नाश्ता करने लगा। तभी अचानक आरोपी हेतराम यादव ने बंदूक तान दी। उसने बचने का प्रयास करता उससे पहले ही हेतराम ने गोली चला दी। गोली मैरे पैर में लगी। बंदूक नित्येद्र सिंह राजा की बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही अजयगढ़ थाना पुलिस और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल के बयान लिए गए। नायब तहसीलदार खेमचंद यादव ने बताया कि वारदात चुनावी रंजिश की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications