Orchha: 'महाकाल लोक' जैसा दिव्य और भव्य होगा 'श्री रामराजा लोक', 4 सितंबर को सीएम करेंगे भूमिपूजन

Orchha: उज्जैन में महाकाल लोक के बाद अब बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा में श्री रामराजा लोक का निर्माण होने जा रहा है। 4 सितंबर को ​सीएम शिवराज सिंह चौहान इसका भूमिपूजन करेंगे। 5 एकड़ में भव्य एवं दिव्य राम लोक तैयार करने की प्लानिंग की गई है।

MP: महाकाल लोक जैसा दिव्य और भव्य होगा श्री रामराजा लोक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 4 अगस्त को ओरछा में भगवान श्री रामराजा सरकार के बनने वाले दिव्य और भव्य रामराज लोक का भूमिपूजन करेंगे। इसको लेकर तैयारियां चल रही है। मंदिर परिसर में पहले चरण में 32 करोड़ से लोक का कराया जाएगा। इसका टेंडर सोमवार को फाइनल हो गया है। चुनाव के पहले रामराजा लोक ​का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा और आगामी महीनों में इसकी भव्यता नजर आने लगेगी।

ओरछा में श्रीरामराजा लोक की डीपीआर के अनुसार पहले चरण में इसमें रामराजा मंदिर परिसर, पाताली हनुमान मंदिर, जुझार सिंह मंदिर ​परिसर में निर्माण होगा किया जाएगा। महाकाल लोक की तरह यहां पत्थरों से स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। इसके ऐतिहासिक लुक के साथ आधुनिक तकनीकों का उपयोग होगा। शुरूआत में 5 एकड़ लोक विकसि​त करने की योजना है। निवाड़ी कलेक्टर इस पूरे प्रोजेक्ट पर नजर रखे हुए हैं व सीएम के आगमन की तैयारियों को स्वयं देख रहे हैं।

भगवान के अयोध्या से ओरछा आने का चित्रण होगा
श्रीरामराजा लोक में भगवान श्रीराम के आयोध्या से ओरछा पहुंचने का चित्रण होगा। वहीं उनकी बाल लीलाओं से लेकर राजतिलक सहित तमाम लीलाओं का आकर्षक तरीके से चित्रण किया जाएगा। श्रीरामराजा के ओरछा पहुंचने और इसमें महाराज व महारानी के योगदान और तपस्या सहित अन्य वृतांत को दिखाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+