नागमणि का लालच पड़ा भारी, बदमाशों ने 5 लाख लूटे, फिर चाकुओं से गोदकर मार डाला

नागमणि होती है या नहीं, यह रहस्य है, लेकिन लोग इसे देखने और खरीदने के चक्कर में ठगे जाते हैं। मध्य प्रदेश की हीरा नगर पन्ना जिले के शाहनगर में नागमणि बेचने का लालच देकर यूपी के देवरिया निवासी एक युवक को ठगी के उद्देय से बदमाशों ने बुलाया था। बाद में उससे करीब 5 लाख रुपए लूटकर उसकी हत्या कर दी गई।

Panna_नागम​णि खरीदने गया था, मणि तो नहीं मिली, जान से हाथ धो बैठा!

पन्ना जिले के शाहनगर थाना पुलिस के अनुसार यूपी के देवरिया निवासी विकास पांडे शरद सिंह निवासी चिनहट लखनऊ उप्र, सुविस चौहान व अनूप सिंह छतरपुर में बागेश्वरधाम में दर्शन करने आए थे। यहां पर कुछ लोगों से उनकी मुलाकात हुई थी। मृतक विकास पांडेय के साथी ने पुलिस को बताया कि विकास व उसके तीनों साथियों को बदमाशों ने सामान्य बाचतीच के दौरान नागमणि दिखाने और फिर खरीदने का लालच दिया था।

फोन पर पैसा लेकर आने की बात हुई थी
बदमाशों ने विकास पाण्डेय को फोन पर नागमणि खरीदने के लिए पन्ना जिले के शाहनगर थाने के पुरैना गांव में बुलाया था। जब विकास व उसके साथी पहुंचे तो वहां पहले से चार-पांच बदमाश टाइप के लोग मौजूद थे। बातचीत के दौरान बदमाश विकास से विवाद करने लगे और उसे घसीट कर जंगल की तरफ ले गए जहां चाकुओं से उसे गोदकर हत्या कर दी। विकास को बचाने के लिए उसके साथी भी पीछे-पीछे जंगल में गए तो बदमाशों ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। मृतक के साथियों ने घटनास्थल से भागकर शाहनगर थाना पहुंचकर देर रात शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया गया है कि विकास से 4 से 5 लाख रुपए की लूट की गई है, जिसे लूटने के लिए बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+