खजुराहो की सड़क पर अमेरिकन युवक का मोहक डांस, दे रहा विश्व शांति का संदेश
खजुराहो की सड़कों पर शनिवार को अमेरिका से आया एक युवक मस्ती में थिरकते, डांस करते हुए नजर आए। बार्बी नाम का यह युवक विश्व शांति का हिन्दी में संदेश लिखा एक पोस्टर भी हाथों में लिए नाच रहे थे।


मप्र के खजुरहो में शनिवार को एक विदेशी शख्स का डांस सबको अपनी तरफ आकर्षित कर रहा था। वह शिवसागर तालाब के समीप हिंदी गानों पर डांस कर मस्ती में झूमता नजर आ रहा था। पता चला कि इस विदेशी का नाम बार्बी है और वह दुनिया में शांति के लिए संदेश लेकर आया है। वह पहले भी भारत और खजुराहो आ चुका है। शनिवार को वह हाथों में एक तख्ती लिए जमकर नाच रहा था। स्थानीय मीडिया ने जब उससे बात की तो उसका कहना था, इस तरह से वह लोगों को अपने संदेश आसानी से दिया दे सकता है।
Recommended Video
छतरपुर: देशी मेहमानों के साथ ही अपने संबोधन से दर्शकों का दिल जीत रहे विदेशी मेहमान
बार्बी ने बताया कि वह इस तरह डांस कर खुश रहता हैं। मानसिक शांति मिलती है, क्योंकि गुस्सा, नफरत और दुख हर व्यक्ति को परेशान कर रहा है। उससे निजात पाने के लिए तथा शांति पाने के लिए डांस और स्माइल ही काफी है।












Click it and Unblock the Notifications