Panna News: महज 16 साल की उम्र में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, बिन ब्याही मां जिला अस्पताल रेफर

Panna News: मध्यप्रदेश के पन्ना में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 16 वर्षीय किशोरी बिन ब्याही मां बन गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। हालत नाजुक होने की वजह से जचचा और बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी लगने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह से मिली जानकारी अनुसार पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग ने गुरुवार को एक बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले की जानकारी लगने पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Panna unmarried mother minor

एक और इसी तरह मामला प्रदेश के विदिशा से भी सामने आया था। जहां सौतेले भाई ने 13 साल की नाबालिग बहन के साथ 1 महीने तक दुष्कर्म किया। इस घटना के खुलासे के बाद महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गईं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 40 वर्षीय फुफेरे भाई को गिरफ्तार किया। काउंसलिग के दौरान पीड़िता ने जानकारी दी की एक माह तक लगातार उसके साथ गलत काम हुआ।

पीड़िता कक्षा सातवीं में पढ़ती है।बताया कि उसके माता-पिता नहीं है। बड़ी बहन की शादी होने के बाद भाई ने उसे सरकारी हॉस्टल में पढ़ने के लिए में भेज दिया था। 2 माह पहले जब वह घर आई तो उसके बुआ के लड़के ने लगातार एक महीने तक गलत काम करता रहा। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। डर के मारने उसने किसी को कुछ नहीं बताया और फिर पढ़ने के लिए हॉस्टल चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+