Loksbha Election 2024: विधानसभा की तरह लोकसभा चुनाव में इतिहास बनाएगी भाजपा, VD शर्मा का बड़ा बयान

Loksbha Election 2024: वीडी शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है। पार्टी लोकसभा चुनाव में भी मध्यप्रदेश में जीत का इतिहास रचेगी।

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 49 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में सर्वाधिक सीटें जीतकर इतिहास रचने जा रही है।

Like the Assembly, BJP will create history in Lok Sabha elections 2024, VD Sharma big statement

विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत कार्यकर्ताओं की अथक परिश्रम का परिणाम है। अथक मेहनत के लिए मैं प्रदेश एवं राजनगर विधानसभा क्षेत्र के एक-एक कार्यकर्ता को नमन करता हूं। प्रदेश के सभी युवा नमो एप से जुड़कर विकसित भारत एंबेसडर बनें। ये बात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र के खजुराहो में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित विकसित भारत एंबेसडर कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर श्री शर्मा ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को विकसित भारत नवनिर्माण की शपथ दिलाई।

नमो एप में अपने विचार साझा कर सकते हैं युवा

BJP प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से नमो एप से जुड़कर विकसित भारत एंबेसडर बनने का आह्वान किया है। हमारे युवा साथी नमो एप के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीधे जुड़कर विकसित भारत बनाने के संबन्ध में अपने सुविचार साझा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर में अपनी गारंटी वाली गाड़ी के माध्यम से हितग्राहियों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद कर रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए सरकार की जनहितैषी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राही बड़ी संख्या में लाभान्वित हो रहे हैं।

Like the Assembly, BJP will create history in Lok Sabha elections 2024, VD Sharma big statement

शर्मा ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हमेशा की तरह समर्पणभाव से जुटेंगे एवं अधिक से अधिक युवाओं को नमो एप से जोड़कर उन्हें विकसित भारत एंबेसडर बनाएंगे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, विधायक अरविन्द पटेरिया, जिला महामंत्री सुरेन्द्र चौरसिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, खजुराहो के नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण अवस्थी, राजनगर नगर पंचायत अध्यक्ष जीतू वर्मा उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+