अपहरणकर्ताओं ने पत्थर बरसाए तो MP पुलिस ने दिखाया दम, सिखाया सबक

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक अपहरण के मामले में गढ़ीमलहरा थाने की पुलिस गौर गांव में दबिश देने गई थी। इसी दौरान आरोपियों व गांव के कुछ युवकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें टीआई सहित कई पुलिसकर्मियों को हल्की चोटे आई हैं। बाद में आसपास के थानों से भारी पुलिसबल को मौके पर पहुंचाया गया और फिर पुलिस ने आरोपियों को वर्दी का दम दिखाते हुए जमकर सबक सिखाया।

अपहरणकर्ताओं ने पत्थर बरसाए तो एमपी पुलिस ने दिखाया दम, सिखाया सबक

जानकारी अनुसार एक महिला ने देर शाम थाने में आकर रिपोर्ट कराई थी कि उसके पति किशोरी कुशवाहा को आरोपी दीपू लोधी व उसके साथ 4-5 साथी आए और किशोरी को जबरन उठाकर गाड़ी में डालकर ले गए। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाई और थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी पुलिस बल लेकर गौर गांव पहुंचे थे। पुलिस को आरोपियों द्वारा अपहृत किशोरी कुशवाहा को लेकर जाने की सूचना मिली थी। जैसे ही पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने पर दबिश देने का प्रयास किया तो आरोपी दीपू और अन्य दर्जन भर लोगों ने पुलिस टीम पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसमें टीआई टीकाराम व अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं थी, सब ठीक हैं
छतरपुर ​पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अहरण के मामले में कार्रवाई करने के लिए गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी व टीम गौर गांव गई थी। यहां आरोपी व कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पत्थरबाजी की गई है। बाद में आसपास के थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। टीआई टीकाराम ने घायल होने के बाद भी आरोपी दीपू को गिरफ्तार कर लिया है। अपहृत व्यक्ति को भी छुड़ा लिया गया है। आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+