अश्लील वीडियो देखकर पिता ने अपनी बेटी को बनाया हवस का शिकार, खून से लथपथ पड़ी थी 9 साल की बच्ची
Chhatarpur News: वारदात के बाद से बच्ची और उसकी मां सदमें में है। पुलिस द्वारा उनकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है।
Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर में पिता पुत्री के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है।
आरोप है कि इस घटना को अंजाम बच्ची के पिता ने दिया।पीड़िता की मां ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है और पुलिस ने कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा और आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात के बाद से बच्ची और उसकी मां सदमें में है। पुलिस द्वारा उनकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है। आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी कोर्ट में पेश करने बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
छतरपुर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के अनुसार आरोपी ड्राइवरी का काम करता है। उसे मोबइल फोन पर अश्लील वीडियो देखने की आदत है। जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया।












Click it and Unblock the Notifications